X
रीमा लागू
Actress/Actor

रीमा लागू जीवनी

रीमा लागू एक प्रसिध्‍द भारतीय फिल्‍म एवं टीवी अभिनेत्री थीं। लागू को हिंदी और मराठी सिनेमा में किये इनके कामों के लिये जाना है। वह 90 और शुरुआती 2000 के दशक की बेहतरीन अभिनत्रियों मे मानी जाती हैं। वह मुख्‍यत: मां के किरदारों के लिये प्रसिध्‍द हैं। 

पृष्‍ठभूमि
रीमा लागू (नयन भदभदे) का जन्‍म 21 जून 1958 को महाराष्‍ट्र के मुंबई में हुआ था। उनकी मां मंदाकिनी भदभदे एक मराठी अभिनेत्री थीं। उन्‍होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई हुजूरपुरा एचएचसीपी हाई स्‍कूल पूणे से पूरी की है। उन्‍होंने पहली बार स्‍कूल के सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों के माध्‍यम से ही अभिनय करना शुरू किया। वह बाद में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में भी 10 सालों तक काम किया। 

शादी 
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ही अपने साथी कर्मचारी विवेक लागू से बाद में उन्‍होंने शादी की थी। जिससे उन्‍हें एक बेटी है। 

करियर 
रीमा ने अ‍पने अभिनय करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में ही शुरू कर दी थी। क्‍योंकि उनकी मां खुद एक मराठी कलाकार थीं जिसका रीमा को काफी फायदा मिला। इसके बाद उन्‍होंने कई हिंदी फिल्‍मों में सहायक अभिनेत्री का किरदार निभाया और अपने अभिनय की छाप छोड़ी। रीमा की कुछ बेहतरीन फिल्‍में हैं कयामत से कयामत तक, साजन, पत्‍थर के फूल, शोला और शबनम, दिलवाले, हम आपके हैं कौन, जुड़वा, कुछ कुछ होता है और हम साथ-साथ हैं आदि। 

मृत्‍यु
17 मई 2017 को टीवी सीरियल नामकरण की शूटिंग के दौरान उन्‍हें सीने में दर्द की सिकायत हुई जिससे उन्‍हें कोकिलाबेन धीरूभाई अम्‍बानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कुछ देर इलाज के बाद जब डॉक्‍टरों ने उन्‍हें पूरी स्‍वस्‍थ करार दे दिया था अचानक उन्‍हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+