X
रणवीर सिंह
Actor/Producer/Story Writer

रणवीर सिंह जीवनी

रणवीर सिंह भवनानी एक भारतीय अभिनेता हैं जो कि हिन्‍दी फिल्‍मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिये जाने जाते हैं। उन्‍हें पहली ही फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला चुका है। वे आज के दौर के अभिनेताओं की सूची में अग्रणी अभिनेताओं में से एक हैं। वे आज के युवाओं के बीच खासे चर्चित हैं। उन्‍हें वर्तमान पीढ़ी बड़ी संख्‍या फॉलो करती है। इंडस्‍ट्री में ऐसा माना जाता है कि वे ऊर्जावान अभिनेताओं में से एक हैं। और ये बात पर्दे पर उनके अभिनय से भी साफ दिखाई पड़ती है।

पृष्‍ठभूमि

रणवीर सिंह का जन्‍म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी और मां का नाम अंजू भवनानी है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम रीतिका भवनानी है।

पढ़ाई

रणवीर सिंह की पढ़ाई एच आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्‍स, मुंबई से हुई है इसके अलावा उन्‍होंने अमेरिका की इंडियाना विश्‍वविद्यालय, से कला में स्‍नातक की डिग्री भी प्राप्‍त की है। 

देखें रणवीर सिंह की अनदेखी तस्वीरें 

शादी 

बहुद लंबी चली प्रेम कहानी के बाद साल 2018 में रणवीर सिंह की ने अपनी प्रेमिका और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से इटली के लेक कोम्‍बो में शादी की है। रणवीर साल 2012 में आई अपनी फिल्‍म गोलियों की रासलीला रामलीला की शूटिंग के दौरान दीपिका को अपना दिल दे बैठे थे। 6 साल की लंबी प्रेम कहानी के दौरान दोनों ने कई बार एक दूसरे से खुल कर प्‍यार का इजहार किया था।

करियर

अमेरिका से मुंबई लौटने के बाद उन्‍होंने कुछ सालों तक एडवरटाईजिंग में कॉपीराइटर के तौर पर काम किया। उसके बाद उन्‍हें जनवरी 2010 में यश राज फिल्‍म्स के बैनर तले बन रही फिल्‍म बैंड बाजा बारात में ऑडिशन देने का मौका मिला जिसमें उन्‍हें लीड रोल ऑफर किया गया। इस फिल्‍म से शुरू हुआ रणवीर का यह बॉलीवुड सफर बेहद खूबशूरत रहा है जिसमें उन्‍होंने अब तक कई बॉलीवुड फिल्‍में अपने चाहने वालों को दी हैं। गोलियों की रासलीला रामलीला, किल दिल, पद्मावत, गली बॉय और बाजी राव मस्‍तानी आदि रणवीण की कुछ बेहतरीन फिल्‍में हैं। रणवीर को फिल्‍मों में उनके बेहतरीन अभिनय के लिये कई फिल्‍म जगत के कई पुरस्‍कारों से सम्‍मानित भी किया जा चुका है। 

रणवीर की आने वाली फिल्म '83' है जिसमे वह कपिल देव की भूमिका निभाते हुए नज़र आयेंगे।  

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्‍में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+