X
राम संपत
Music Director/Singer

राम संपत जीवनी

राम संपत एक भारतीय फिल्म संगीत निर्देशक, संगीत कार हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा में तनहा दिल, तलाश, डेली-बेली जैसी फिल्मों के लिए जाता हैं।


प्रष्ठभूमि
राम संपत का जन्म 1977 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता कन्नड़ और माँ तमिलियन हैं। राम का पूरा परिवार संगीत से बेहद लगाव रखता हैं।

पढ़ाई
राम संपत ने अपनी शुरूआती पढाई मुंबई ओएलपीएस हाई स्कूल से पूरी की है। उन्होंने कॉमर्स में स्नातक की पढाई पोदर कॉलेज से सम्पन्न की है।

शादी
राम संपत की शादी हिंदी सिनेमा की पार्श्व गायिका सोना मोहपात्रा से हुई है।

करियर
फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले राम संपत ने कई विज्ञापनों के लिए जिंगल लिखे जिनमे टाटा डोकोमो, एयरटेल, थमशप, और पेप्सी के ऐड शामिल है
। राम संपत ने अपने हिंदी सिनेमा करियर की शुरुआत फिल्म लेट्स टॉक से की थी।  इस फिल्म का निर्देशक राम माधवानी ने किया था।  इसके बाद उन्होंने खाकी, फॅमिली का संगीत निर्देशन किया. जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया।  उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान इमरान खान स्टारर फिल्म डेली-बेली से मिली, उन्हें इस फिल्म के कई पुरुस्कारों का नामंकन भी मिला।  इसके बाद उन्होंने आमिर खान स्टारर फिल्म तलाश का संगीत निर्देशित किया। यह फिल्म सुपरहित साबित हुई, साथ ही फिल्म के संगीत को भी आलोचकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।  उसके बाद उन्होंने मृगदीप सिंह लंबा निर्देशित फिल्म फुकरे में अपना संगीत दिया।  इस फिल्म के गाने अ'अम्ब्र्सरिया' खासकर युवावर्ग द्वारा काफी पसंद किया गया था।  इस गाने में पार्श्व गायिकी राम सम्पत की पत्नी सोना मोहपात्रा ने की थी। 

टीवी करियर
राम संपत ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2009 सिंगिंग रियलिटी सीरिज एमटीवी रॉक ओं से की थी। इस शो में उनके अलावा कैलाश खेर और निखिल चिन्नपा भी नजर आये थे। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+