पूजा कुमार
Born on 04 Feb 1977 (Age 47) St. Louis, Missouri
पूजा कुमार जीवनी
पूजा कुमार एक अमेरिकन एक्ट्रेस हैं, जो मुख्यत तमिल ,तेलुगु और हिंदी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। मिस इंडिया यूएसएस का ख़िताब जीतने के बाद पूजा कुमार ने अपने ग्लोबल करियर की शुरुआत बतौर अमेरिकन एक्ट्रेस/निर्माता.मॉडल और भारतीय अभिनेत्री के तौर पर की।
निजी जीवन
पूजा कुमार का जन्म 4 फरवरी 1977 को माथुर परिवार में सैंट लोइस मिसूरी में हुआ था। पूजा के पिता देहरादून से हैं और उनकी मां लखनऊ से। पूजा ने अपनी पढ़ाई वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से पूरी की है। पूजा भरतनाट्यम, कुचिपुड़ीम और कथक डांसर हैं। पूजा वर्ष 1995 में मिस इंडिया यूएसए का ख़िताब अपने नाम कर चुकी हैं।
करियर
पूजा ने अपने करियर की शुरुआत तमिल निर्देशक के.आर की फिल्म कोधाल रोजवे से की, यह फिल्म वर्ष 1997 में रिलीज हुई थी। पूजा को पहचान फिल्म फ्लेवर से मिली, इसके बाद उन्होंने कई भाषायों में फिल्मे की। एक लम्बे अरसे के बाद वह फिर से कोलीवुड इंडस्ट्री की फिल्म विश्वरूपम में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में पूजा तमिल सुपरस्टार कम हासन के अपोजिट दिखाई देंगी।