X
परिणीति चाेपड़ा
Actress

परिणीति चाेपड़ा जीवनी

परिणीति चोपड़ा भारतीय अभिनेत्री हैं जो कि हिन्‍दी फिल्‍मों में दिखाई देती है। लोग उन्‍हें प्‍यार से परी भी कहते है। वे अपना करियर इंवेस्‍टमेंट बैंकिग में बनाना चाहती थीं लेकिन मैंनचेस्‍टर बिजनेस स्‍कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इ‍कनॉमिक्‍स में ऑनर्स की डिग्री लेने के बाद जब वे भारत लौंटी तो उन्‍होंने पब्लिक रिलेशन कंसल्‍टेंट के तौर पर यशराज फिल्‍मस के साथ काम शुरू कियाा उन्‍हें उनकी पहली ही फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला।

पृष्‍ठभूमि-
परिणीति चोपड़ा का जन्‍म अंबाला, हरियाणा में एक पंजाबी परिवार में हुआ थाा उनके पिता का नाम पवन चोपड़ा हैा उनकी मां का नाम रीना चोपड़ा हैा उनके दो भाई भी हैं जिनका नाम शिवांग और सराज हैा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मनारा उनकी कजिन्‍स हैं।

पढ़ाई-
परिणीति की शुरूआती पढ़ाई कान्‍वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से हुई थीा 17 साल की उम्र में वे लंदन चली गईं जहां से उन्‍होंने मैंनचेस्‍टर बिजनेस स्‍कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इ‍कनॉमिक्‍स में ऑनर्स की डिग्री प्राप्‍त कीा

शादी 

परिणीति चोपड़ा ने कांग्रेस लीडर राघव चड्ढा से 24 सितम्बर 2023 को राजिस्थान उदयपुर के 'ताज लेक पैलेस' में शादी कर ली है। 


करियर- 

परिणीति ने बॉलीवुड में साल 2011 में आयी फिल्म लेडिज वर्सेज रिक्की बहल से अपने अभिनय करियर की शुरुवात की थी। 
उनके फिल्‍मी करियर की शुरूआत सहायक अभिनेत्री के तौर पर हुई थीा उनके काम की आलोचकों ने भी तारीफ कीा वे फिल्‍मों के साथ-साथ कई ब्रांड्स भी एंडोर्स करती हैं।

परिणीति चोपड़ा ने लीड रोल निभाया फिल्म 'इश्कजादे' में, यह उनकी दूसरी फिल्म थी। यह कमर्शियल तौर पर सफल भी थी साथ ही इसे समीक्षकों ने भी सराहा। इसके बाद 'शुद्ध देसी रोमांस' (2013) और 'हंसी तो फंसी' (2014) फिल्मों में भी परिणीति के काम को सराहा गया।

इन दिनों वो कुछ फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। परिणीति की पिछली रिलीज फिल्म 'जबरिया जोड़ी' थी जो कि असफल रही थी। आशा है कि आने वाले समय में ये एक्ट्रेस और भी अच्छी फिल्में अपने प्रशंसकों के लिए लेकर आएंगी। हाल ही में इनकी 3 फ़िल्में 'द गर्ल ऑन द ट्रेन'  जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है, 'संदीप और पिंकी फरार' और साइना नेहवाल की बायोपिक 'साइना' में भी वह लीड रोल में नज़र आयी है। 

जाने परिणीति की आने वाली फ़िल्में  

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+