X
मुग्धा गोडसे
Actress

मुग्धा गोडसे जीवनी

मुग्धा गोडसे एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं। मुग्धा ने अपने मॉडलिंग करियर में कई सौंदर्य प्रतियोगितायों में हिस्सा लिया। साल 2002 में मुग्धा ने मिस ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल हंट के ताज पर कब्ज़ा किया। मुग्धा मिस इंडिया 2004 की सेमी फाइनलिस्ट भी रह चुकीं हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सौंदर्य प्रतियोगितायों को भी जीता है। मुग्धा अब तक कई हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं हैं। 

पृष्ठभूमि
मुग्धा गोडसे का जन्म बेहद ही निम्न मध्यमवर्गीय परिवार में 26 जुलाई 1982 को महाराष्‍ट्र के पुणे में हुआ था। मुग्धा का बचपन बेहद कठनाईयोँ से भरा था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मुग्धा ने बेहद ही कम उम्र में तेल बेंचना शुरु कर दिया था। जिससे वह लगभग 100 रुपये प्रतिदिन कमाया करती थीं। 

पढ़ाई
मुग्धा ने अपनी शुरूआती पढाई मराठी माध्यम के स्कूल नूतन मराठी विद्यालय सदाशिव पेठ, महाराष्ट्र से पूरी की है।

करियर
एक बेहद निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से होने के कारण मुग्धा को अपने जीवन में कड़ा संघर्ष करना पड़ा। मुग्धा ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 2002 में ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल हंट जीतकर की।  इसके बाद मुग्धा के पास कई मॉडलिंग के ऑफर आने लगे। इस दौरान 2004 में मुग्धा ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वह मिस इंडिया प्रतियोगिता तो नहीं जीत सकी नेकिन वह सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहीं और उन्हें मिस परफेक्ट 10 के ताज से नवाजा गया। बॉलीवुड में आने से पहले मुग्धा कई हिंदी एल्बम्‍स जैसे 'चुप चुप खड़े हो', 'लेकर हम दीवाना दिल' में काम कर चुकी हैं।

मुग्धा को बॉलीवुड में पहला ब्रेक साल 2008 में फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने फिल्म फैशन में दिया। फैशन में मुग्धा के अभिनय की हर किसी ने तारीफ़ की। इतना ही नहीं उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर में बेस्ट फीमेल डेब्यू का नॉमिनेशन भी मिला था। इसके बाद मुग्धा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया।  

टीवी करियर
मुग्धा ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2011 में ज़ी मराठी के रियलिटी शो मराठी पाउल पड़ते पुढे से की थी। इस रियलिटी शो में मुग्धा बतौर जज नजर आयीं थीं। इसके बाद वह कलर्स के शो खतरों के खिलाड़ी में भी बतौर कंटेस्टेंट नज़र आ चुकी हैं।

बिग बॅास
फिल्म फैशन से लाइमलाइट में आईं बॅालीवुड एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे ने बिग बॅास 13 के लिए हामी भर दी है। और वह इसमें नजर आने वाली हैं। इससे पहले मुग्धा के बॅायफ्रेंड राहुल देव भी शो का हिस्सा बन चुके हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+