X
मोहित सूरी
Director/Producer/Story Writer

मोहित सूरी जीवनी

मोहित सूरी एक भारतीय फिल्म निर्देशक हैं। जिन्हें मुख्यतः फ़िल्म कलयुग (2005) और आवारापन (2007) के लिए जाता है।फिल्‍म निर्देशक महेश भट्ट मोहित के मामा हैं तथा अभिनेता इमरान हाशिमी, अभिनेत्री आलिया भट्ट और पूजा भट्ट उनके कजि़न्‍स हैं। 
पृष्ठभूमि
          मोहित सूरी का जन्म 11 अप्रैल 1981 में मुंबई में हुआ था। उन्हकी माँ एयर होस्टेस थीं। सूरी की माँ बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की छोटी बहन हैं। 
शादी: 
      मोहित सूरी की शादी अभिनेत्री उदिता गोस्वामी से 2013 में हुई है। दोनों के दो बच्‍चे एक बेटा और एक बेटी हैं।   

करियर:
       उन्होंने अपना कैरियर सहायक निर्देशक के रूप में शुरू किया था। 2005 की फ़िल्म ज़हर में निर्देशक के रूप में कार्य आरम्भ किया जो एक सफल फिल्‍म रही। उसके बाद उन्होंने कलयुग और वो लम्हे का निर्देशन किया। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की। आलोचकों ने भी सूरी के निर्देशन की प्रशंसा की। उनकी अगली फिल्म आवारापन भी बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। उसके बाद उन्होंने फिल्म 'क्रूक:इट्स गुड टू बी बैड' निर्देशित की जोकि ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद का शिकार हुए छात्रों की कहानी थी। हालंकि फिल्म कुछ खास नहीं चली थी, लेकिन आलोचकों ने फिल्म के निर्देशन की  काफी सरहाना की थी।  

सूरी ने 2013 में आशिकी 2 और 2014 में एक विलेन का निर्देशन किया। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर कमाई के सरे रिकॉर्ड तोड़ डाले। दोनों ही फिल्में 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हुईं।  

प्रसिद्ध फ़िल्में:  
               जहर,कलयुग, आवारापन राज - द मिस्ट्री कन्टीन्यूस, मर्डर2 ,आशिकी 2, एक विलेन, हमारी अधूरी कहानी आदि मोहित द्वारा निर्देशित सफल फिल्‍में हैं। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+