X
होम » सेलेब्स » मनीष पॉल
मनीष पॉल

मनीष पॉल

Actor
जीवनी:  मनीष पॉल एक भारतीय टीवी होस्ट /आरजे /अभिनेता /टीवी कलाकर हैं। मनीष पॉल एक बेहतरीन टीवी एंकर/होस्ट हैं उन्हें उनकी बेहतरीन टीवी होस्टिंग के लिए जी-सीने अवार्ड से नवाजा भी जा चुका है।    पृष्ठभूमि मनीष पॉल का जन्म 3 अगस्त 1981 को दिल्ली में हुआ था। मनीष पॉल एक बिजनेस परिवार से ताल्लुकात रखतें हैं।  पढ़ाई   मनीष ने अपनी अपनी प्रारंभिक पढ़ाई एपीजे स्कूल शेख सर्रिया नई दिल्ली से की है। मनीष ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन से पढ़ाई पूरी की है।  शादी मनीष पॉल की शादी 2007 में बंगाली बाला संयुक्ता पॉल से हुई है।  करियर  मनीष ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो सिटी के आरजे के तौर पर की थी। उसके बाद मनीष ने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत घोस्ट बना दोस्त से की है। उसके बाद मनीष ने तमाम सीरियल्स में छोटे-छोटे किरादर निभाए।  लेकिन मनीष को टीवी इंडस्ट्री में पहचान बतौर जीटीवी के शो सारे गा मा पा छोटे उस्ताद शो से मिली। वह इस शो में बतौर टीवी  होस्ट नज़र आये थे। इसके बाद उन्होंने डीआईडी लिल चैंप्स, झलक दिखला जा होस्ट किये।  रियलिटी शोज़ के अलावा मनीष जियोग्राफिक शो साइंस ऑफ़ स्टुपिड में भी बतौर होस्ट नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्म अवार्ड शो को भी होस्ट किया। मनीष पॉल की बेहतरीन होस्टिंग के लिए उन्हें 2011 में जी-सिने अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।   फ़िल्मी करियर  मनीष पॉल ने टीवी शोज़ के अलावा कई फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई लेकिन यंहा उनकी किस्मत उनसे थोड़ा रूठा नजर आई। मनीष बतौर लिड एक्टर फिल्म मिकी वायरस में एली अवराम के अपोजिट नज़र आये थे। लेकिन यह फिल्म कुछ खास नहीं चली।   हाल ही में, मनीष ने एक शार्ट फिल्म हिचकी में बतौर एक्टर अभिनय किया है, जिसके लिए उन्हें काफी प्रशंसा मिल रही है। 
और पढ़ें

मनीष पॉल फिल्में

मनीष पॉल:

मनीष पॉल

नाम मनीष पॉल
जन्म की तारीख 03 Aug 1981
उम्र 45
दिल्ली
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

मनीष पॉल कुल कमाई

कुल कमाई

मनीष पॉल तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+