10 साल पहले किया डेब्यू, फिल्मों में कास्ट करने से डरे मेकर्स, टीना आहूजा ने करियर पर किया बड़ा खुलासा
Tina Ahuja On Her Career:बॉलीवुड की सुपरस्टार कहीं जाने वाले गोविंद आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है लेकिन आपको बता दें कि एक्टिंग से वह काफी लंबे वक्त से दूर है। अपने कम बैक का ऐलान भी किया है। लेकिन इस समय उनकी बेटी टीना आहूजा के करियर की खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में एक शो में उन्होंने खुद अपने करियर को लेकर बात की है।

एक दशक पहले ही एक्टिंग डेब्यू कर चुकी है टीना आहूजा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी। अब दोनों के दो बच्चे भी हैं। गोविंदा का एक बेटा है जिसका नाम यशवर्धन आहूजा है और जल्दी ही वह एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। बेटी टीना आहूजा ने एक दशक पहले ही इंडस्ट्री में कदम रख दिया था।
टीना आहूजा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में की थी। तब तीन तकरीबन 26 साल की थी और उनकी पहली फिल्म 'सेकंड हैंड हसबैंड' थी। लेकिन यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई और इसके बाद में उन्हें 2020 में 'ड्राइविंग मी क्रेज़ी' फिल्म में देखा गया। उनकी यह फिल्म भी बुरी तरीके से फ्लॉप हुई। फिल्मों के अलावा वह 'मिलो ना तुम' जैसी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं और उनके एक्टिंग करियर काफी छोटा रहा है।
क्यों एक्टिंग करियर में असफल रही टीना आहूजा?
दरअसल टीना आहूजा के कैरियर पर स्टारकिड होने का इंपैक्ट ज्यादा देखने को मिला। उन्होंने शो के दौरान खुलासा किया कि उन्हें फिल्म मेकर्स काम देने में काफी हिचकिचाते थे या फिर उन्हें डर लगता था कि उनके पिता गोविंद सेट पर आकर कोई समस्या पैदा ना कर दें।
टीना आहूजा ने रियलिटी शो 'मां है ना' के दौरान खुलासा किया कि "फिल्म मेकर्स ने मेरे बारे में पहले से ही अपने मन में राय बना ली थी कि मैं गोविंदा की बेटी हूं तो मैं ऑडिशन या फिर स्क्रीन टेस्ट नहीं दूंगी। लेकिन मैं इसके लिए पूरी तरीके से तैयार थी। वह सोचा करते थे कि गोविंदा जी सेट पर आएंगे और कोई मुश्किल पैदा कर देंगे। इसीलिए वह मुझे कास्ट नहीं करते थे।"


Click it and Unblock the Notifications