ल्यूक केन्नी
Born on 14 Jun 1968 (Age 55)
ल्यूक केन्नी जीवनी
ल्यूक केन्नी का जन्म कोलकाता में एक मिश्रित-जातीय परिवार में हुआ था। उनके आयरिश दादा, मूल रूप से बर्मा के थे जो WWII के बाद भारत चले गए और ल्यूक की दादी से शादी की जो एक ब्रिटिश थी।
ल्यूक के पिता रॉबर्ट केनी का जन्म दिल्ली में हुआ था, और वह एक संगीतकार भी थे। बाद में वे कोलकाता चले गए और ल्यूक की माँ से शादी की जो की एक इटैलियन थी। कुछ समय बाद ल्यूक के माता-पिता का तलाक हो गया, जब वे बहुत छोटे थे।
ल्यूक अपने पिता और दादा, दोनों संगीतकारों के साथ मुंबई में बड़े हुए।
जब ल्यूक छोटे थे तभी से उन्हें संगीत में रुचि थी उन्होंने एलफिंस्टन कॉलेज, मुंबई में प्रवेश लिया, लेकिन संगीत में अपना कैरियर बनाने के लिए, इसे बीच में ही छोड़ दिया।
इन्होने रॉक ऑन, करीब करीब सिंगल जैसी फ़िल्में और प्रसिद्ध वेब-सीरीज़ सैक्रेड गेम और इनसाइड ऐडज में बतौर एक्टर काम किया है।
ल्यूक, 2020 की फिल्म तानाजी में, औरंगजेब के किरदार में है।