लिविंगस्टन एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में सक्रीय हैं। वह एक लोकप्रिय हास्य अभिनेता हैं और पटकथा लेखक हैं, जो ज्यादातर तमिल सिनेमा में सहायक और हास्य भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। साल 1982 में आयी तमिल फिल्म 'डार्लिंग, डार्लिंग, डार्लिंग (1982) के साथ इन्होनें अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जिसकी बाद अभिनेता ने कई फ़िल्में, कैप्टन प्रभाकरन (1991) और सुंदर पुरुष (1996) जैसी फिल्मों में काम किया।
लिविंगस्टन ने अपने 30 साल से ज्यादा के करियर में 50 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उनकी कुछ सबसे लोकप्रिय फिल्मों में, वाली (1999), चार्ली चैपलिन (2002), तमीज़ (2002), दम (2003), एम. कुमारन एस/ओ महालक्ष्मी (2004), नान अवनिल्लई (2007), डिंडीगुल सारथी (2008), थोरानाई (2009), वेंघई (2011), अमारा (2014), और सरवनन इरुक्का बयामेन (2017) जैसी तमिल फिल्मे शामिल हैं।