X
जगदीप
Actor

जगदीप जीवनी

सय्यद इश्तियाक़ अहमद जाफरी जो जगदीप के नाम से मशहूर है, बॉलीवुड के जाने-माने प्रसिद्ध हास्य अभिनेताओं में से एक है। जगदीप ने 400 से भी ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। 1975 में रिलीज़ हुई शोले में इन्होने सूरमा भोपाली का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। जगदीप बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी के पिता है। 

जन्म 
जगदीप का जन्म 1939, 2 मार्च को दतिया,मध्य प्रदेश में हुआ था। 
 

करियर 
जगदीप ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुवात बाल कलाकार के रूप में, बी आर चोपड़ा की फिल्म अफसाना से की थी। जिसके बाद इन्होने एक और फिल्म अब दिल्ली दूर नहीं भी बतौर बाल कलाकार के रूप में की। हम पंछी है एक डाल के फिल्म में जगदीप को काफी लोकप्रियता दिलाई, उनकी बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें अपना पर्सनल स्टाफ तोहफे में दे दिया।
 AVM प्रोडक्शन द्वारा उन्हें कई फिल्मों जैसे, भाभी, बरखा और बिंदिया के लिए प्रमुख रोल में लांच किया गया। फिल्म ब्रह्मचारी के बाद जगदीप ने खुद को हास्य अभिनेता के रूप में स्थापित किया। 
जगदीप ने कई हॉरर फिल्मों पुराना मंदिर और सामरी जैसी फिल्मों में भी काम किया है। 

मृत्यु 
जगदीप की मृत्यु 8 जुलाई 2020 को स्वास्थ खराब होने से, 81 साल की उम्र में मुंबई महाराष्ट्र में हुई। 


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+