twitter

    गणेश आचार्य जीवनी

    गणेश आचार्य एक भारतीय फिल्म कोरियोग्राफर और अभिनेता हैं। उन्हें फिल्म भाग मिल्खा भाग के गाने मस्तो का जुंड की बेहतरीन कोरियोग्राफी के किये राष्ट्रिय पुरुस्कार से भी सम्मानित किया जा चूका है।  

    पृष्ठभूमि 
    गणेश आचार्य का जन्म मुंबई में हुआ था। गणेश के पिता गोपी हिंदी सिनेमा के कोरियोग्राफर थे।

    करियर 
    गणेश के पिता की मौत के बाद के बाद घर में पैसो की दिक्क्त के चलते गणेश ने अपनी पढ़ाई छोड़कर डांस सीखना शुरू कर दिया। महज 12 वर्ष की उम्र में उन्होंने कड़ी मेहनत कर डांस अकादमी खोली और 19 वर्ष की उम्र में वह एक बेहतरीन डांस कोरियोग्राफर बन गए।  

    उन्होंने अपने हिंदी सिनेमा में बतौर कोरियोग्रफर की शुरुआत 21 साल की उम्र में फिल्म अनाम से की। वर्ष 2002 में पहली बार गणेश को उनकी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए स्क्रीन अवार्ड्स में फिल्म लज्जा के गाने बड़ी मुश्किल के लिए नामंकन मिला।  वर्ष 2007 में उन्हें फिल्म ओमकार के लिए फिल्म-फेयर अवार्ड से पुरुस्कृत किया गया। 

    कोरियोग्राफी के बाद गणेश ने निर्देशन की दुनिया में अपनी किस्मत आज्मंर की सोची और फिल्म स्वामी निर्देशित की। यह फिल्म वर्ष 2007 में रिलीज हुई, इस फिल्म में मुख्य भूमिका में मनोज बाजपाई और जूही चावला नजर आये थे। इन्होने निर्देशन के साथ अभिनय की दुनिया में भी किस्मत आजमाई और तमिल रोव्थ्रिम में खलनायक की भूमिका अदा की।

    गणेश के पसंदीदा अभिनेता-अभिनेत्री में गोविंदा और माधुरी दीक्षित हैं। उन्होंने इन दोनों सितारों के साथ कई फिल्मों में काम किया है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म एबिसिडी2  को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया।
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X