बॉबी देओल एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फ़िल्में की हैं। वह हिंदी फिल्मों में सोल्जर, गुप्त,हमराज, बादल,अजनबी, दोस्ताना जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
'
पृष्ठभूमि
बॉबी देओल का जन्म 27 जनवरी 1967 को अभिनेता धर्मेन्द्र के घर में हुआ था। इनकी माँ का नाम प्रकाश कौर हैं। इनकी सौतेली माँ हेमा-मालिनी भी हिंदी सिनेमा की सफल अभिनेत्री रह चुकी हैं, फ़िलहाल वह अब भाजपा की नेता हैं। इनके एक भाई, दो बहनें और दो सौतेली बहनें हैं। बॉबी देओल जोकि एक फिल्म अभिनेता हैं। इनकी सगी बहनें अजिता और विजयता कैलिफ़ोर्निया में रहती हैं। इनकी सौतेली बहनें- ईशा देओल- आहना देओल। इनके एक चचेरे भाई हैं-अभय देओल जोकि हिंदी फिल्मों के सफल अभिनेता हैं।
पढाई
बॉबी देओल ने अपनी शुरुआती पढाई मुंबई में की। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई मेयो कॉलेज अजमेर से संपन्न की है।
शादी
बॉबी देओल की शादी तान्या आहूजा से हुई है। उनके दो बेटे हैं-आर्यमान-धर्म।
करियर
बॉबी देओल ने अपने करियर की शुरआत हिंदी सिनेमा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म धर्मवीर से की थी। उसके बाद सही मायने में उनके करियर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म बरसात से हुई। इस फिल्म में उनके अपोजिट ट्विंकल खन्ना नजर आयीं थीं। इस फिल्म के उन्हें फिल्मफेयर के डेब्यू पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई भी की थी। उसके बाद उन्होंने गुप सोल्जर जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मे कि लेकिन उन्हें वह सफलता नहीं मिल सकी जो उनके भाई सनी देओल और पिता धर्मेन्द को हिंदी सिनेमा में मिली।
लेकिन वेब सीरीज आश्रम के बाद बॉबी देओल ने एक बार फिर अपने जबरदस्त निगेटिव रोल के साथ कमबैक किया, जिसके बाद उन्होंने लव हॉस्टल और साल 2023 की फिल्म एनिमल में अपनी एक अलग ही छाप दर्शकों के बीच छोड़ी, जिसके बाद बॉबी देओल को सभी ने काफी सराहा है।