बरखा बिष्ट सेनगुप्ता एक भारतीय फिल्म/टीवी एक्ट्रेस हैं, जो हिंदी सिनेमा और टीवी के अलावा बंगाली सिनामा में सक्रिय हैं।
निजी जिंदगी
बरखा का जन्म 28 दिसंबर 1979 को हिसार हरियाणा में हुआ था। बरखा का पूरा बचपन कोलकाता में बीता है।
शादी
बरखा की शादी टीवी/फिल्म एक्टर इंदरनील सेनगुप्ता से हुई है, दोनों की मुलाकात प्यार के दो नाम: एक राधा एक श्याम पर हुई थी। दोनों के एक बेटी भी है जिसका नाम मीरा है।
करियर
बरखा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी कितनी मस्त है जिंदगी से की, इसके बाद वह स्टार-प्लस के टीवी शो प्यार के दो नाम...एक राधा एक श्याम में नजर आयीं। बरखा टीवी की दुनिया के कई हिट टीवी सीरिज का हिस्सा रह चुकी हैं, जिसमे कसौटी जिन्दगी की, क्या होगा निम्मो का, बाबुल की बिटिया डोली सजा के, काव्यांजली, परवरिश, नामकरण, तेनालीराम जैसे टीवी शोज शामिल हैं।
बरखा ने फिल्मी दुनिया एम् कदम वर्ष 2010 में फिल्म राजनीती से रखा, इसके बाद उन्होंने इसी साल बंगाली सिनेमा में भी अपना एक्टिंग डेब्यू किया।