X
ऐश्वर्या मजूमदार
Singer

ऐश्वर्या मजूमदार जीवनी

ऐश्वर्या मजूमदार  (ઐશ્વર્યા મજમુદાર)एक भारतीय पार्श्व गायिका है। उन्हें संगीत जगत में पहचान सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो अमूल  सुपरस्टार से मिली थी।  इसके आलावा म्यूजिक का महामुकाबला में में भी हिमेश की टीम में नजर आ चुकी हैं।  इसके अलावा अंताक्षरी-द ग्रेट चैलेंज की भी प्रतिभागी रह चुकीं हैं। 

प्रष्ठभूमि 
ऐश्वर्या मजूमदार का जन्म 5 अक्टूबर 1993 में अहमदाबाद गुजरात में हुआ। मजूमदार के माता-पिता दोनों ही संगीत जगत से जुड़े हुए हैं। उन्होंने महज तीन साल की उम्र में ही शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू कर दिया था। सैट साल की उम्र में उन्होंने पहली बार जी सारेगामापा में बतौर प्रतिभागी हिस्सा लिया, इसके बाद छोटे उस्ताद में नजर आयीं। इसके बाद उन्होंने देश विदेशो में अपने कई शोज़ किये। वह इन्डियन आइडल में बतौर प्रतिभागी नजर आई थी, लेकिन उनका सफ़र ज्यादा लम्बा नहीं रहा और वह जल्द ही शो से बाहर हो गयी।

पढाई 
ऐश्वर्या मजूमदार ने अपनी शुरुआती पढ़ी दिल्ली पब्लिक स्कूल अहमदाबाद से पूरी की है।

करियर 
ऐश्वर्या मजूमदार ने कई सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो में हिस्सा लिया जहाँ बड़े-बड़े संगीतकारों ने उनकी तारीफ की। उन्होंने बतौर पार्श्व गायिका अपने करियर की शुरुआत गुजरती फिल्म घर मारो मंदिर से की। इस फिल्म में उन्होंने आसमानी रंग हूँ में अपनी आवाज दी थी। उनका पहला बॉलीवुड डेब्यू सोंग फिल्म हरीपुत्तर का टाइटल ट्रैक था। वह हिंदी फिल्मों के अलावा गुजरती और कन्नड़ फिल्मो में भी पार्श्व गायकी करती हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+