X
आदित्य पंचोली
Actor

आदित्य पंचोली जीवनी

निर्मल पंचोली उर्फ़ आदित्य पंचोली एक भारतीय और टीवी कलाकार हैं। जो मुख्यतः फिल्मों और टीवी में दिखाई पड़ते हैं। आदित्य पंचोली और विवादों का बहुत पुराना नाता रहा है। झगड़ालू मिजाज के आदित्य पर रेप जैसे संगीन आरोप भी लगे हैं। हिंदी सिनेमा में उनकी पहली डेब्यू फिल्म वर्ष 1985 में रिलीज हुई फिल्म शहादत थी। साल 1997 में आयी फिल्म यस बॉस के लिए उन्हें उनकी निगेटिव रोल के सर्वश्रेष्ठ परफॉरमेंस के लिए फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था। आदित्य के बेटे सूरज पंचोली भी बी-टाउन में अपने करियर की शुरुवात कर चुके हैं। 


पृष्ठभूमि 
आदित्य पंचोली का जन्म 14 सितंबर 1964 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम राजन पंचोली है- जो हिंदी फिल्म निर्देशक थे, उनकी माँ का नाम अरुणा है। उनकी एक बहन और दो भाई हैं। 

पढ़ाई 
आदित्य पंचोली ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट जोसफ हाईस्कूल से संपन्न की है।  

शादी 
आदित्य पंचोली की शादी जरीना वहाब से हुई हैं। इनके एक बेटा और बेटी हैं। बेटे का नाम सूरज पंचोली हैं-जो एक फिल्म अभिनेता हैं।  

करियर 
आदित्य पंचोली ने अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में फिल्म सस्ती दुल्हन और महंगा दूल्हा से की थी। उसके बाद वह कई हिंदी फिल्मों में नजर आये। लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म जख्मी जमीन से मिली। उसके बाद उन्होंने तरकीब, जोड़ीदार, आँखे, ये दिल आशिकाना, बाजीराव मस्तानी यस बॉस जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।


आदित्य पंचोली से जुड़े विवाद 
1- आदित्य पंचोली और विवादों का बहुत पुराना नाता रहा है। झगड़ालू मिजाज के आदित्य पर रेप जैसे संगीन आरोप भी लगे हैं। आदित्य पंचोली और अभिनेत्री पूजा बेदी का रिश्ता, आदित्य पर रेप का आरोप लगने के बाद ही टूटा था। दरअसल आदित्य पर आरोप था कि वह पूजा बेदी की गैरमौजूदगी में उनकी मेड का शारीरिक शोषण करने का प्रयास कर रहे थे। इस बात का पता जब पूजा बेदी को लगा तो उन्होंने आदित्य पंचोली से अपना रिश्ता तोड़ दिया था। 

2- जिया खान सुसाइड केस के दौरान उनके बेटे सूरज पंचोली आदित्य पंचोली की मीडिया खूब फजीयत हुई थी और उन्होंने जिया मर्डर केस पर सवाल पूछने के दौरान एक महिला पत्रकार पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं पंचोली ने जी मीडिया टीम के साथ बदसलूकी करते हुए बाद में दरवाजा बंद कर दिया। उन्होंने महिला पत्रकार के हाथ पर बार-बार दरवाजे को पटका, जिससे उसे चोट आई। इसके बाद भी पंचोली नहीं रुके और फिर उन्होंने रिपोर्टर के हाथ से कैमरा छीन कर उसे तोड़ दिया।

3- आदित्य का नाम बॉलीवुड की 'क्वीन' यानि कंगना रनौत के साथ भी जुड़ चूका हैं। दरअसल यह वाकया तब का है जब कंगना इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही थीं और आदित्य इंडस्ट्री में उनके मेंटर की भूमिका में थे। तब आदित्य ने आधी उम्र की कंगना के साथ आदित्य ने काफी दिनों तक खुलेआम डेटिंग की। उस दौरान आदित्य दो बच्चों के पिता थे। दोनों के बीच रिश्ता टूटने के बाद आदित्य ने स्वीकारा था कि वे और कंगना रिलेशनशिप में थे। दोनों के रिलेशनशिप ने तब खूब सुर्खियां बटोरी थी। और काफी पारिवारिक विवाद भी बढ़ाया था।

4- आदित्य पंचोली केवल मारपीट करने और बदसलूकी के लिए ही नहीं पहचाने जाते बल्कि वह अंडरवर्ल्ड के नाम का सहारा लेकर अभिनेताओं को धमकाने के चलते भी एक समय में विवादों में आ गए थे। आदित्य पंचोली फिल्म 'त्रिमूर्ति' को लेकर विवादों में घिर गए थे। इस मामले में अनिल कपूर ने पुलिस में शिकायत की थी कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से इस बात की धमकी मिल रही है कि वह 'त्रिमूर्ति' फिल्म छोड़ दें। जब पुलिस ने इन कॉल डिटेल को खंगाला तो पता लगा कि यह धमकियां कोई और नहीं बल्कि आदित्य पंचोली दे रहे थे।

5- साल 2015 मार्च महीने में भी एक फाइव स्टार होटल के पब में मारपीट के आरोप में आदित्य पंचोली को गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि आदित्य पंचोली ने देर रात मुंबई के जुहू स्थित एक होटल के पब में वहां के बाउंसरों से मारपीट की थी। पब में हिंदी गाना नहीं बजने से आदित्य पंचोली नाराज थे।
 
6- हाल ही में फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है। पंचोली के खिलाफ एक अभिनेत्री ने वरसोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला 10 साल पुराना है। पीड़िता का आरोप है कि पंचोली ने कई मौकों पर उसके गलत फायदा उठाया। कयास लगाये जा रहे हैं कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने यह केस दर्ज करवाया है। 
 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+