Stree 2 BOC Day 22: थमने का नाम नहीं ले रहा स्त्री 2 का तूफान, रिकॉर्ड तोड़कर बनी दूसरी तेज कमाने वाली फिल्म

Stree 2 Box Office Collection Day 22: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज 'स्त्री 2' 2024 की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है। अमर कौशिक की स्त्री 2 एक हॉरर कॉमेडी है जो 2018 में रिलीज हुई स्त्री का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है और बॉक्स ऑफिस में कमाल का काम कर रही है।
Stree 2 की पकड़ अब भी मजबूत
दिलचस्प बात यह है कि स्त्री 2 ने 60.3 करोड़ रुपये की कमाई के साथ साल की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाए रखी। अमर कौशिक की फिल्म ने तीसरे हफ्ते में जरूर गिरावट देखी, फिर भी यह टिकट विंडो पर अच्छी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही। इसकी खास वजह आसपास किसी बड़ी फिल्म का रिलीज ना होना हो सकता है।
यह भी पढ़ें- अपने काम के लिए जा रहे थे Salman Khan, बुजुर्ग महिला ने बीच सड़क पर पकड़ा हाथ और फिर कही ये बात
500 करोड़ के क्लब में एंट्री
अब, स्त्री 2 चौथे हफ्ते में एंटर कर चुकी है, इसने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है और हर गुजरते दिन के साथ स्त्री 2 कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर रही है। सैकनिल्क की हालिया रिपोर्ट की मानें तो, स्त्री 2 ने 21वें दिन (तीसरे बुधवार) 5.6 करोड़ रुपये कमाए और 22वें दिन (चौथे गुरुवार) कलेक्शन में 5.1% की मामूली गिरावट देखी गई। इसी के साथ फिल्म ने 500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री पा ली है। ध्यान दें, स्त्री 2 ने 22वें दिन (चौथे गुरुवार) 5.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 503.21 करोड़ रुपये हो गया।
यह भी पढ़ें- Viral Video: ऑटो रिक्शा की राइड कैंसिल करने पर ड्राइवर ने महिला को मारा थप्पड़, फिर दी खूब गालियां
सबसे तेज कमाने वाली बनी दूसरी फिल्म
कम बजट में बनी 'स्त्री 2' शाहरुख खान की पठान और जवान, सनी देओल की गदर 2, प्रभास की बाहुबली 2 जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने गदर 2 (5.2 करोड़ रुपये) को पछाड़कर केजीएफ 2 (6.3 करोड़ रुपये) और जवान (5.81 करोड़ रुपये) के बाद तीसरा सबसे बड़ा दिन 22 कलेक्शन दर्ज किया है। इतना ही नहीं, स्त्री 2 भारत में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी सबसे तेज बॉलीवुड फिल्म भी बन गई है, इससे पहले जवान ने 18 दिनों में यह उपलब्धि हासिल की थी।


Click it and Unblock the Notifications