BOX OFFICE: टॉप 10 में बस शाहरूख ही शाहरूख.. ऋतिक हुए OUT
[बॉक्स ऑफिस] शाहरूख खान की 'दिलवाले' धीरे धीरे बॉक्स ऑफिस टॉप 10 की सभी लिस्ट में अपनी जगह बना रही है। यह तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि दिलवाले ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के टॉप 10 की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।
बहरहाल, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'दिलवाले' भले ही बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल न हुई हो। लेकिन ओवरसीज में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो गई है।
खास बात यह है कि इस लिस्ट की टॉप 5 में शामिल होने के लिए दिलवाले ने शाहरूख खान की ही फिल्म माई नेम इज खान को पीछे किया है। और इसके साथ ही ऋतिक रोशन की 'बैंग बैंग' लिस्ट से आउट हो गई है। अब तक दिलवाले ने ओवरजीज में 24.5 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है। बता दें, इस लिस्ट में शाहरूख की 5 फिल्में शामिल हैं, आमिर की 3, जबकि सलमान की 2..
दिलवाले फिलहाल इस लिस्ट में अभी पांचवें नंबर पर है। जबकि इससे आगे दौड़ रही है आमिर खान की 3 इडियट्स। इस फिल्म ने ओवरसीज में अब तक 26,000,000 डॉलर का कलेक्शन किया है।
यहां देखें विदेशों में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications



