BOX OFFICE: 'दंगल' के सामने हैं.. 'सुल्तान' के ये धमाकेदार रिकॉर्ड्स!
सुल्तान के बाद इस साल यदि किसी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है तो वह यह आमिर खान की फिल्म 'दंगल'। लगभग दो सालों के बाद आमिर इस फिल्म के साथ दर्शकों के सामने आ रहे हैं, जो कि महावीर फोगट की जिंदगी और उनकी बेटियों पर आधारित है। फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

कोई शक नहीं कि आमिर की हर फिल्म की तरह दंगल भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका करेगी। लेकिन क्या दंगल सलमान खान की फिल्म सुल्तान को पछाड़ पाएगी? अब तक आमिर खान की फिल्म पीके बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। जबकि दूसरे नंबर पर सलमान की बजरंगी भाईजान।
500 करोड़ की हुई 'सुल्तान'.. बना रही है ताबड़तोड़ PROFIT
वहीं, सुल्तान इस साल की सबसे बड़ी फिल्म है. लिहाजा, साल 2016 की सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए दंगल के सामने कुछ रिकॉर्ड्स हैं, जिसे दंगल को तोड़ना होगा.. यहां देंखे सुल्तान के रिकॉर्ड्स-
सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म (2016)- सुल्तान साल 2016 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। जबकि शाहरूख खान की फैन घिसक कर नंबर 2 पर चली गई है। फैन ने 19 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी।
REALLY: तो सलमान ने भी माना.. वो आमिर खान से बड़े स्टार हैं!
सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड (2016)- सुल्तान के पास 5 दिनों का वीकेंड था, जिसमें फिल्म ने 180.36 करोड़ का कलेक्शन किया।
ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली स्पोर्ट्स फिल्म- सुल्तान ओपनिंग डे पर इतनी धमाकेदार कमाई करने वाली पहली स्पोर्ट्स आधारित फिल्म है। इससे पहले भाग मिल्खा भाग ने 9 करोड़ की ओपनिंग दी थी।
एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड- सुल्तान ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बना लिया था। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 18 करोड़ तक की कमाई कर ली थी।
सबसे जल्दी 150 करोड़ का कलेक्शन- सुल्तान ने महज 3 दिनों में 100 करोड़ और 5 दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।
सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड (ओवरसीज)- भारत ही नहीं, सुल्तान ने ओवरसीज में भी धमाकेदार ओपनिंद दी थी। ओपनिंग वीकेंड पर सुल्तान ने 91 करोड़ (gross) का कलेक्शन किया था।


Click it and Unblock the Notifications



