BOX OFFICE: ना सलमान, ना अक्षय.. लेकिन फिल्म की धमाकेदार PROFIT.. फाइनल है!
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'अकीरा' रिलीज हो चुकी है। ए आर मुरूगदास एक बार फिर फुल एक्शन- ड्रामा लिए दर्शकों के सामने हैं। लेकिन इस बार ना उनकी फिल्म में अक्षय कुमार हैं, ना कोई खान.. बल्कि फिल्म की हीरो हैं सोनाक्षी सिन्हा।
अकीरा की बात करें तो फिलहाल फिल्म का बॉक्स ऑफिस हाल बेहतरीन है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी आधी कमाई निकाल ली है। जी हां, अकीरा 22 करोड़ की लागत पर बनी है और पब्लिसिटी पर 8 करोड़ खर्च किये गए हैं.. यानि की कुल 30 करोड़..
अक्षय कुमार का धमाका.. बना रिकॉर्ड.. तो एक सुपरस्टार हुए FLOP
जबकि रिलीज से पहले ही फिल्म से सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स से 15.5 करोड़ की कमाई कर ली है। और फिल्म को अपनी लागत निकालने के लिए भारत और विदेशों से कुल 14.5 करोड़ की कमाई करनी है। लिहाजा, यह इस फिल्म के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। बता दें, ए आर मुरूगदास ने इससे पहले गज़नी और हॉलीडे जैसी 100 करोड़ी फिल्में दी हैं।
ए आर मुरूगदास के निर्देशन में बनी फिल्म अकीरा से काफी उम्मीदें हैं। लेकिन क्या बिना हीरो वाले फिल्म को लेकर सोनाक्षी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएंगी! वैसे महिला प्रधान फिल्मों के लिए यह साल अच्छा रहा है.. लिहाजा थोड़ी उम्मीद की जा सकती है।
यहां जानें सोनाक्षी सिन्हा की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड-


Click it and Unblock the Notifications

