#DealDone सुलतान सलमान का गेम OVER कर देगी आमिर की दंगल!

बॉक्स ऑफिस पर इस साल का सबसे बड़ा सवाल ये है कि सुलतान या दंगल, कौन सी फिल्म इस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म होगी। जहां एक तरफ सलमान खान की सुलतान रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ने में व्यस्त है, वहीं सब जानते हैं कि जब भी आमिर खान आते हैं, रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनते हैं।
["अगर मैं कूड़ा भी बनाऊं तो वो 200 करोड़ तो कमा ही लेगी"]

इस बार भी उनकी दंगल का पहला पोस्टर आते ही तहलका मच गया और फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। हालांकि फिल्म की तुलना सलमान खान की सलमान से काफी की गई। पर आमिर के तीन दांव सलमान खान को चित कर देंगे -

aamir khan salman khan

दंगल के लिए आमिर खान के पास ऐसे तीन रिकॉर्ड हैं जिनके आगे बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की सुलतान कहीं नहीं टिकेंगे -
[सुलतान Vs दंगल बॉक्स ऑफिस...8 सालों से चल रहा आमिर Vs सलमान]

सारी फिल्में Highest Grosser

पिछले कुछ सालों में जब भी आमिर की फिल्म आई है, उस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है - 3 इडियट्स, गजिनी, धूम 3,पीके।

सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्में
आमिर खान की फिल्में, उस साल की ही नहीं, बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्में साबित हुईं। एक ऐसा रिकॉर्ड जो सुपरस्टार होने के बावजूद सलमान के पास नहीं है।
["बॉक्स ऑफिस पर केवल 6 Superstars अपनी फिल्में बेच पाते हैं"]

हमेशा नया ट्रेंड
आमिर की हर फिल्म ने नया ट्रेंड शुरू किया। गजिनी का 100 करोड़ हो, 3 इडियट्स का 200 करोड़, धूम 3 का 250 करोड़ या पीके का 300 करोड़!

इसलिए आंकड़े तो यही कहते हैं कि इस साल सलमान खान की सुलतान को आमिर खान की दंगल से पटखनी मिलना तय है। बाकी तो बस इंतज़ार है - दिसंबर का!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X