Rang De Basanti OTT Release Date: Khesari Lal Yadav उड़ाने वाले हैं गर्दा, फ्री में यहां देखें उनकी फिल्म

Rang De Basanti Bhojpuri Movie OTT Release Date: भोजपुरी फिल्में धीरे-धीरे अब मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी जगह बना रही है। भोजपुरी एक्टर्स के नाम पर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का नाम सबसे पहले आता है और अब खेसारी लाल एक बार फिर से अपने फैंस का दिल लूटने के लिए आ गए हैं।
कहां रिलीज होगी Khesari Lal Yadav की Rang De Basanti
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Movie) की बहुचर्चित फिल्म रंग दे बसंती का कल यानी 14 सितंबर को वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर होने वाला है। इस फिल्म को SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म ने पहले से ही लोगों के मन में एक खास जगह बना रखी है, क्योंकि इस फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ये फिल्म इस साल 7 जून को सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी और इसे देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा था।
यह भी पढ़े- Bhojpuri Star Pawan Singh ने कोर्ट में किया सरेंडर, इस वजह से एक्टर के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
पैन इंडिया में रिलीज हुई थी ये फिल्म
आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया गया था। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा बहुत कम होता है कि किसी फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया जाता हो और जब इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया गया तो ये खेसारी के लिए एक बड़ी बात बन गई। इसे 250 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म को ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, अहमदाबाद, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हैदराबाद,चेन्नई और मध्य प्रदेश में भी रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें- Sooryavansham Bhojpuri Movie: Pawan Singh की धांसू फिल्म ने रिलीज होते ही उड़ाया गर्दा, अब लीक हुई पूरी फिल्म
Rang De Basanti के बारे में...
फिल्म के बारे में बात करें तो रंग दे बसंती की कहानी देशभक्ति के रंग में रंगी हुई है। रंग दे बसंती में खेसारी लाल यादव रति पांडेय और डायना खान के साथ अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान, मास्टर ऋषभ यादव, राज प्रेमी, आमिर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, ज्योति कलश और रीना रानी हैं। इस फिल्म को प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के कहानीकार मनोज कुशवाहा हैं और संगीतकार ओम झा। फिल्म के गीतकार प्यारे लाल यादव, अरविंद तिवारी, राकेश निराला, डॉक्टर कृष्ण एन शर्मा और सत्य सावरकर हैं।
यह भी पढ़ें- Sooryavansham Box Office Collection: पवन सिंह या अमिताभ बच्चन, किस सूर्यवंशम ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई आग?


Click it and Unblock the Notifications











