Sooryavansham Box Office Collection: पवन सिंह या अमिताभ बच्चन, किस सूर्यवंशम ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई आग?

Sooryavansham Bhojpuri Movie Box Office Collection: बॉलीवुड की एक क्लासिक फिल्म जिसमें अमिताभ बच्चन डबल रोल में नजर आए थे। इस फिल्म का नाम है 'सूर्यवंशम'। जिसे आप आए दिन अपने टीवी पर किसी ना किसी चैनल पर देख ही लेते होंगे। अब एक और 'सूर्यवंशम' रिलीज हुई है लेकिन ये बॉलीवुड फिल्म नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्म है।
Bhojpuri Sooryavansham Movie Release
भोजपुरी फिल्म 'सूर्यवंशम' पिछले महीने 30 अगस्त को रिलीज हुई थी और ये फिल्म भोजपुरी सिनेमा में कमाल कर रही है। इस फिल्म में एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है, जो पेशे से एक किसान है और फिर वो अपने गांव पर जुल्म करने वाले शख्स के संपर्क में आता है और उसकी जिंदगी बदल जाती है। पूरे गांव को जुल्म से छुटकारा दिलाने के लिए वो शख्स अपनी जी-जान लगा देता है।
Sooryavansham Movie Box Office Collection
भोजपुरी फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म ने करीब 17 लाख का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने कमाल करते हुए 26 लाख का बिजनेस किया। तीसरे दिन तो इस फिल्म ने कमाल ही कर दिया। जो कमाई इस फिल्म ने दो दिन में की थी वो तीसरे दिन में अकेले ही कर डाली। फिल्म ने तीसरे दिन 40 लाख रुपए कमाए। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही 83 लाख रुपए कमा लिए थे। सूर्यवंशम ने अपने चौथे दिन में तकरीबन 20 लाख रुपए कमाए। इस तरह से इस फिल्म ने अपने चार दिन में 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। जो कि भोजपुरी सिनेमा के हिसाब से काफी अच्छी कमाई कर ली है।
Bhojpuri Movie Sooryavansham Starcast
बता दें कि पवन सिंह की इस धमाकेदार फिल्म का डायरेक्शन रजनीश मिश्रा ने किया है। यशी फिल्म्स (अभय सिन्हा) और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का प्रोडक्शन निशांत उज्जवल ने किया है। फिल्म में पवन सिंह के साथ आस्था सिंह, शालू सिंह, चांदनी सिंह, गोपाल जी, माया यादव, अनूप अरोरा, राम सुजान सिंह, जोया खान, धामा वर्मा जैसे प्रमुख कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को आप अपने नजदीकी सिनेमाघरों में एंजॉय कर सकते हैं।
सूर्यवंशम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं अमिताभ बच्चन, सौंदर्या स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशम' जो साल 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अपने पहले दिन में 50 लाख की कमाई की थी। वहीं, पहले वीकेंड इस फिल्म ने 1.58 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म को अमिताभ बच्चन की एक्टिंग के लिए पॉजीटिव रिव्यू मिले थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹12.65 करोड़ की कमाई की। हालांकि, पिछले कुछ सालों में, इस फिल्म ने अपनी एक खास फैन फॉलोइंग बनाई है और इसे टेलीविजन चैनल सोनी मैक्स पर अक्सर टेलीकास्ट किया जाता है।
बॉलीवुड फिल्म 'सूर्यवंशम' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी लेकिन टेलीविजन पर आने के बाद इस फिल्म का काफी नाम हुआ। वहीं, भोजपुरी की सूर्यवंशम भोजपुरी सिनेमा में कमाल कर रही है। पहले ही हफ्ते में 1 करोड़ कमाना इस फिल्म के लिए काफी बड़ी बात है।


Click it and Unblock the Notifications













