Bhojpuri Star Pawan Singh ने कोर्ट में किया सरेंडर, इस वजह से एक्टर के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

pawan singh

Bhojpuri Star Pawan Singh Surrender: भोजपुरी सिंगर-एक्टर और राजनेता पवन सिंह ने गुरुवार को बिक्रमगंज कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इस साल की शुरुआत में लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ छह मामले दर्ज किए गए थे।

कोर्ट पहुंचे पवन सिंह

पवन सिंह बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार थे। कड़ी सुरक्षा के बीच बिक्रमगंज कोर्ट पहुंचने का वीडियो अब ऑनलाइन वायरल हो गया है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि अप्रैल में चुनाव प्रचार के दौरान पवन सिंह ने काराकाट निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो आयोजित किया था, जिसमें उनके साथ 100 से ज्यादा गाड़िया थीं, जिनमें 50 से ज्यादा SUV और 35-40 दोपहिया गाड़ी शामिल थे।

यह भी पढ़ें- Sooryavansham Bhojpuri Movie: Pawan Singh की धांसू फिल्म ने रिलीज होते ही उड़ाया गर्दा, अब लीक हुई पूरी फिल्म

आचार संहिता का किया था उल्लंघन

बिक्रमगंज के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट अनिल बसाक ने कहा था कि प्रशासन ने रोड शो के हिस्से के रूप में केवल पांच चार पहिया वाली गाड़ी चलाने की परमिशन दी थी। कथित तौर पर, रोड शो के दौरान हूटर लगी एक एसयूवी का भी इस्तेमाल किया गया, जो आचार संहिता का सख्त उल्लंघन था।

यह भी पढ़ें- Sooryavansham Box Office Collection: पवन सिंह या अमिताभ बच्चन, किस सूर्यवंशम ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई आग?

अलग-अलग धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

सिंह और उनके फॉलोवर्स अंबुज कुमार सिंह और भूपेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ काराकाट, बिक्रमगंज, संझौली, राजपुर और अकोढ़ी गोला पुलिस स्टेशनों में भारतीय दंड संहिता और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की अलग-अलग धाराओं के तहत कई मामले दर्ज किए गए हैं।

आपको बता दें, पवन सिंह काराकाट निर्वाचन क्षेत्र में सीपीआईएम (CPIM) नेता राजा राम सिंह के खिलाफ भारी अंतर से लोकसभा चुनाव हार गए थे।

यह भी पढ़ें- Ek Bahu Aisi Bhi Bhojpuri Movie: जैसे ही टीवी पर आई हो गई लीक, लोग धड़ल्ले से डाउनलोड कर रहे HD प्रिंट

पवन सिंह का गाना हुआ वायरल

फिल्मों की बात करें तो पवन सिंह ने हाल ही में फिल्म 'स्त्री 2' में अपने गाने 'आई नहीं' से बॉलीवुड में तहलका मचा दिया है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है और सिंह का मजेदार गाना 'आई नहीं' लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है।

More from Filmibeat

Read more about: pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X