Ek Bahu Aisi Bhi Bhojpuri Movie: जैसे ही टीवी पर आई हो गई लीक, लोग धड़ल्ले से डाउनलोड कर रहे HD प्रिंट

Ek Bahu Aisi Bhi Bhojpuri Movie: अक्सर भोजपुरी फिल्मों को बहुत ज्यादा भड़काऊ माना जाता है। लोग भोजपुरी फिल्मों को सपरिवार देखने से डरते हैं लेकिन इसी इंडस्ट्री में कुछ फिल्में ऐसे भी होती हैं, जिनकी कहानी लोगों के दिलों को छू जाती है। ऐसी ही एक फिल्म का हाल ही में प्रीमियर हुआ है और इस फिल्म का नाम है-'एक बहू ऐसी भी'।
Ek Bahu Aisi Bhi की कहानी
इस फिल्म की कहानी एक महिला की है, जिससे एक लड़का घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करता है लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही लड़के की मौत हो जाती है और लड़के की मां अपनी बहू के साथ ही जानवरों जैसा बर्ताव करने लग जाती है। सारे जुल्म सहते-सहते अपनी बहू होने का हर फर्ज निभाती है लेकिन तभी वो ऐसी मुसीबत में फंस जाती है कि उसे दूसरी जगह पर शादी करने पर मजबूर किया जाता है।
यह भी पढ़ें- Sooryavansham Box Office Collection: पवन सिंह या अमिताभ बच्चन, किस सूर्यवंशम ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई आग?
Ek Bahu Aisi Bhi हुई लीक
'एक बहू ऐसी भी' की वर्ल्ड टीवी प्रीमियर हो गया है और इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद भी किया है। फिल्म का टेलिकास्त भोजपुरी सिनेमा और दंगल एप पर हुआ है। लेकिन जैसा कि डर था, फिल्म टीवी पर आते ही लीक हो गई और लोग इसका HD प्रिंट धड़ल्ले से डाउलोड कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Sooryavansham Bhojpuri Movie: Pawan Singh की धांसू फिल्म ने रिलीज होते ही उड़ाया गर्दा, अब लीक हुई पूरी फिल्म
Ek Bahu Aisi Bhi के बारे में
इस फिल्म के डायरेक्टर प्रवीण कुमार गुडूरी हैं। फिल्म में रिचा दीक्षित, अंशुमान सिंह, रितेश उपाध्याय, निशा सिंह, मनोज टाइगर, श्रद्धा नवल, सोनिया मिश्रा, रिंकू भारती, संतोष श्रीवास्तव और पुष्पेंद्र राय जैसे प्रमुख कलाकार लीड रोल में हैं। इस फिल्म के राइटर इंद्रजीत एस कुमार हैं, संगीत साजन मिश्रा ने दिया है और गीत दुर्गेश भट्ट द्वारा लिखे गए हैं।
DISCLAIMER: FILMIBEAT पाइरेसी का समर्थन या प्रचार नहीं करता है, क्योंकि यह सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 और कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत एक अपराध है। हम ईमानदारी से अनुरोध करते हैं कि आप इस तरह की किसी भी प्रैक्टिस का हिस्सा ना बनें या किसी भी रूप में पाइरेसी को प्रोत्साहित ना करें।


Click it and Unblock the Notifications











