Rang De Basanti Bhojpuri Movie: OTT पर रिलीज हुई Khesari Lal Yadav की फिल्म, यहां फ्री में उठाएं मूवी का लुत्फ

rang de basanti

Rang De Basanti Bhojpuri Movie Kaha Dekhe: भोजपुरी सिनेमा के फेमस और जाने-माने एक्टर हैं खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), जिनकी एक झलक लोगों को अपना दीवाना बना देती है। ये एक ऐसे कलाकार हैं, जिनके अंदर बहुत से टैलेंट हैं। खेसारी ना सिर्फ अच्छे एक्टर हैं बल्कि वो एक अच्छे गायक भी हैं। इन दिनों खेसारी लाल यादव अपनी फिल्म की वजह से चर्चा में हैं।

OTT पर रिलीज हुई फिल्म

खेसारी लाल यादव की फेमस फिल्म आज यानी 14 सितंबर को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। खेसारी की इस फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म में एक्टर ने अपनी कमाल की एक्टिंग दिखाई है और यह भी दिखाया है कि देश प्रेम के लिए कोई इंसान किस हद तक गुजर सकता है। खैर, इसी जज्बे की कहानी अब आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। अगर आप भी इस फिल्म को मुफ्त में देखना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इसे SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Ek Bahu Aisi Bhi Bhojpuri Movie: जैसे ही टीवी पर आई हो गई लीक, लोग धड़ल्ले से डाउनलोड कर रहे HD प्रिंट

पैन इंडिया फिल्म थी Rang De Basanti

ये फिल्म इस साल 7 जून को सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी और इसे देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा था। इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया गया था। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा बहुत कम होता है कि किसी फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया जाता हो और जब इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया गया तो ये खेसारी के लिए एक बड़ी बात बन गई। इसे 250 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म को ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, अहमदाबाद, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हैदराबाद,चेन्नई और मध्य प्रदेश में भी रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें- Sooryavansham Box Office Collection: पवन सिंह या अमिताभ बच्चन, किस सूर्यवंशम ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई आग?

Rang De Basanti के बारे में

रंग दे बसंती में खेसारी लाल यादव रति पांडेय और डायना खान के साथ अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान, मास्टर ऋषभ यादव, राज प्रेमी, आमिर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, ज्योति कलश और रीना रानी हैं। इस फिल्म को प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के कहानीकार मनोज कुशवाहा हैं और संगीतकार ओम झा। फिल्म के गीतकार प्यारे लाल यादव, अरविंद तिवारी, राकेश निराला, डॉक्टर कृष्ण एन शर्मा और सत्य सावरकर हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X