4 सालों के बाद आ रहा है सुपरहिट सीरीज 'मेड इन हेवन' का सेकेंड सीजन, फैंस एक्साइटेड, जानें रिलीज डेट

Made in Heaven Season 2: 2019 में जोया अख्तर और रीमा कागती लेकर आई थीं वेब सीरीज "मेड इन हेवन", जिसे ओटीटी पर भारी सफलता हासिल हुई थी। लंबे समय पहले शो के सेकेंड पार्ट की घोषणा हो चुकी है, लिहाजा फैंस को इसकी रिलीज का इंतजार था। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो "मेड इन हेवन" के सेकेंड सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
10 अगस्त को 'मेड इन हेवन' के दूसरे सीज़न का ग्लोबल प्रीमियर होगा। नई दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो में शहर में बड़े ही भव्य तरीके से आयोजित होने वाली भारतीय शादियों के ठाट-बाट को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। बता दें, इस सीरीज को इंटरनेशनल एमी के लिए नॉमिनेट किया गया था।
जबरदस्त होगी सीरीज की स्टारकास्ट
पहले सीज़न की तरह नए सीज़न में भी कई कैमियो शामिल होंगे, जो सामाजिक धारणाओं से जुड़ी बारीकियों को दिखाते हुए कहानी को आगे बढ़ाएंगे। इस शो के दूसरे सीज़न में भव्य तरीके से आयोजित होने वाली भारतीय शादियों में सदियों पुरानी परंपराओं, आधुनिक आकांक्षाओं और मान्यताओं के बीच के टकराव को बड़ी खूबसूरती से उजागर किया जाएगा।
Varun Dhawan ने बवाल को लेकर हुए विवाद पर तोड़ी चुप्पी, ओपेनहाइमर में भगवद गीता सीन पर साधा निशाना
शोभिता धूलिपाला और अर्जुन माथुर की मुख्य भूमिका वाली इस सीरीज में जिम सरभ, कल्कि कोचलिन, शशांक अरोरा, शिवानी रघुवंशी और विजय राज ने अहम किरदार निभाए हैं, साथ ही इस बार मोना सिंह, इश्वाक सिंह और त्रिनेत्रा हलधर भी नजर आने वाले हैं।
7 एपिसोड की है पूरी सीरीज
अलंकृता श्रीवास्तव, नीरज घायवान, नित्या मेहरा, रीमा कागती और ज़ोया अख़्तर के निर्देशन में बनी 7 एपिसोड की इस सीरीज को रितेश सिधवानी तथा फ़रहान अख़्तर के एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और ज़ोया अख़्तर तथा रीमा कागती के टाइगर बेबी ने प्रोड्यूस किया है, जिसका एक्सक्लूसिव प्रीमियर भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में होगा।
ज़ोया अख़्तर और रीमा कागती कहती हैं, "हमारे दिलों में मेड इन हेवन के लिए बेहद खास जगह है, क्योंकि इसमें अव्वल दर्जे की रचनात्मक सोच वाले कई लोगों ने साथ मिलकर काम किया है, जो इसकी सबसे बड़ी ताकत है और हमें इस पर गर्व है। यह तमाम सुख-सुविधाओं से संपन्न आधुनिक भारत के जीवन को दर्शाता है, जिसे दो वेडिंग प्लानर के नजरिए से दिखाया गया है। हम उम्मीद करते हैं कि, पिछले सीजन की तरह नए सीजन को भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिलेगा।"


Click it and Unblock the Notifications











