Viral Video: रात के अंधेरे में फर्राटा दौड़ती बाइक पर बेकाबू हुआ कपल, टंकी में बैठकर महिला ने किया रोमांस

Couple romance on bike viral video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं, जो सनसनी मचा देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कपल बाइक पर रोमांस करता नजर आया। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो के लेकर क्या कार्रवाई हुई है, ये भी हम आपको बताते हैं।
अजमेर कपल बाइक वायरल वीडियो
गुरुवार रात यानि 25 सितंबर को अजमेर की सड़को में अजब नजारा देखने को मिला। एक कपल तेजी से दौड़ती बाइक पर फिल्मी अंदाज में रोमांस करता दिखा। कुछ लोगों ने इस कपल की हरकत को कैमरे में रिकॉर्ड किया। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाइक में बैठी महिला अंतरंग हालत में है और बाइक की टंकी में बैठकर आगे से अपने पार्टनर को गले लगाए हुए है। हालांकि, बाइक पर बैठे युवक ने सुरक्षा के लिए हेलमेट लगा रखा था।
यह भी पढ़ें- Archita Phukan के बाद ये भारतीय हसीना अमेरिकी पोर्न स्टार के साथ आई नजर, बोल्ड वीडियो लीक
अजमेर पुलिस वायरल वीडियो अपडेट
इस वीडियो को देखकर स्थानीय पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई और उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेने का दावा किया है। राजस्थान पुलिस हेल्पडेस्क ने इस वीडियो पर ट्विटर पर रिएक्शन देते हुए लिखा कि 'कृपया की गई कार्यवाही व वर्तमान स्थिति से अवगत कराएं।' जिस पर जवाब देते हुए अजमेर पुलिस ने लिखा- 'संबंधित थाने को सूचना भेजी जा रही है।'
यह भी पढ़ें- हर रोज Nita Ambani की क्लास लिया करते थे ससुर धीरुभाई अंबानी, पूछते थे ऐसे-ऐसे सवाल कि आज...
पहले भी सामने आया था ऐसा वीडियो
इससे पहले उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भी कुछ ऐसा ही वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में एक कपल चलती बाइक पर बैठ दिन-दहाड़े रोमांस कर रहा था। दोनों रोमांस करने में इतने मशगूल थे कि ट्रैफिक नियमों की भी धज्जियां उड़ा दीं।


Click it and Unblock the Notifications