पति के 15 टुकड़े करने के बाद बॉयफ्रेंड संग मजे से होली मना रही थी Muskan Rajput, वीडियो आया सामने

Saurabh Rajput

Saurabh Rajput Murder Case: मर्चेंट नेवी के अधिकारी सौरभ राजपूत की उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी अपने प्रेमी साहिल शुक्ला की मदद से की गई जघन्य हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। मुस्कान और साहिल ने पहले सौरभ की हत्या की और बाद में उसके शरीर के 15 टुकड़े कर दिए। इसके बाद उन्होंने टुकड़ों को एक ड्रम में डाल दिया और उसे सीमेंट से सील कर दिया।

सौरभ का डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल

पूरा देश इस क्रूर अपराध की भयावहता से जूझ रहा है और दोनों आरोपी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं, वहीं सौरभ का अपनी पत्नी मुस्कान के साथ डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- वैष्णौ देवी में ओरी ने जमकर पी शराब तो भड़के Sameer Soni, कहा- 'मेरी 12 साल की बेटी को...'

छह साल की बेटी भी खुशी से नाच रही थी

सामने आए एक वायरल वीडियो में सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान के साथ डांस स्टेप्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि आने वाले समय में उनकी हत्या होने वाली है। उनकी छह साल की बेटी भी उनके साथ खुशी से डांस करती हुई दिखाई दे रही है। कथित तौर पर यह वीडियो 28 फरवरी को उनकी बेटी के जन्मदिन का है, जिसके लिए सौरभ भारत लौटे थे।

यह भी पढ़ें- Esha Deol ने अपने पिता धर्मेंद्र को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- '11 साल की उम्र में मुझे फेंक दिया था'

मुस्कान का एक और वीडियो हुआ वायरल

अब मुस्कान का एक और वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो प्रेमी साहिल शुक्ला के सा नजर आ रही हैं। ये वीडियो होली का लग रहा है और अगर ये होली का वीडियो है तो उस वक्त तक सौरभ की मौत हो चुकी थी और सौरभ की मौत के बाद भी मुस्कान और साहिल एक-दूसरे के साथ चिल करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- शादी के कुछ महीनों बाद ही Sobhita Dhulipala के अंदर कमियां निकालने लगे Naga Chaitanya, कहा- 'ये भी नहीं आता'

2016 में हुई थी मुस्कान और सौरभ की शादी

मुस्कान और सौरभ ने 2016 में शादी की और सौरभ ने उसके साथ ज्यादा समय बिताने के लिए मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ दी। हालांकि, इस फैसले से उनके परिवार में मतभेद पैदा हो गए और कपल किराए के अपार्टमेंट में रहने लगे। तीन साल बाद, उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया।

Take a Poll

यह भी पढ़ें- Dhanashree Verma ने तलाक से पहले बेवफाई और मारपीट पर रिलीज किया गाना, 'गैरों के बिस्तर पर...'

जब सौरभ को मुस्कान के स्कूल के दोस्त साहिल के साथ अफेयर के बारे में पता चला, तो उनके रिश्ते में खटास आ गई। कपल ने तलाक पर भी चर्चा की, लेकिन सौरभ ने आखिरकार अपनी शादी को एक और मौका देने का फैसला किया। 2023 में, उन्होंने काम के लिए भारत छोड़ दिया।

मुस्कान ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर की मर्डर की प्लानिंग

24 फरवरी को सौरभ अपनी बेटी का छठा जन्मदिन मनाने के लिए घर लौटे थे। लेकिन मुस्कान की प्लानिंग कुछ और ही थी। मुस्कान ने अपने पति को नशीला पदार्थ खिला दिया और साहिल की मदद से सौरभ की हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने उसके शरीर के 15 टुकड़े कर दिए, उन्हें एक ड्रम में भर दिया और सीमेंट से सील कर दिया।

जेल में कैसी बीती पहली रात

मुस्कान रस्तोगी अब जेल में जा चुकी हैं और जेल में अपनी पहली रात के दौरान बहुत परेशान दिखी। कथित तौर पर वह पूरी रात रोती रही और खाना भी नहीं खाया। मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने मर्चेंट नेवी के अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करने की बात कबूल की। ​​उन्होंने मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल में बेचैनी भरी रात बिताई।

कैसे हुई मुस्कान साहिल की मुलाकात

मुस्कान और साहिल बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। एक क्लासमेट के बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए वे फिर से कॉन्टैक्ट में आए। सौरभ से शादी के तीन साल बाद 2019 में वे रिलेशनशिप में आ गए। स्कूल के बाद पहली बार दोनों की मुलाकत मेरठ के एक मॉल में हुई एक पार्टी में हुई और वहीं से उनका अफेयर शुरू हुआ।

More from Filmibeat

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X