शादी के कुछ महीनों बाद ही Sobhita Dhulipala के अंदर कमियां निकालने लगे Naga Chaitanya, कहा- 'ये भी नहीं आता'

Naga Chaitanya

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला 4 दिसंबर, 2024 को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गईं। काफी समय से, फैंस इस कपल, उनकी प्रेम कहानी और अपनी शादी में वे एक-दूसरे को कैसे प्यार करते हैं, के बारे में अधिक जानने का इंतजार कर रहे थे।

सोभिता नागा से मांगती हैं माफी

हालिया इंटरव्यू में, दोनों एक्टर्स ने एक-दूसरे के बारे में दिलचस्प बातें बताई हैं। वोग के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान नागा चैतन्य से पूछा गया कि गलती ना होने पर भी माफी सबसे पहले कौन मांगता है। सोभिता ने कहा कि सोभिता ही उनसे सबसे पहले माफी मांगती हैं।ॉ

यह भी पढ़ें- वैष्णौ देवी में ओरी ने जमकर पी शराब तो भड़के Sameer Soni, कहा- 'मेरी 12 साल की बेटी को...'

नागा को सोभिता की अजीबोगरीब आदते हैं पसंद

इस पर नागा चैतन्य ने जवाब दिया कि एक्ट्रेस सॉरी और थैंक यू में विश्वास नहीं करती हैं। एक और सवाल उनकी अजीब आदतों के बारे में था, जो उन्हें बहुत प्यारी लगती हैं। इस पर नागा चैतन्य ने कहा कि सोभिता की कुछ अजीबोगरीब आदतें हैं जो उन्हें बहुत प्यारी लगती हैं। सोभिता धूलीपाला ने फिर उन्हें चिढ़ाते हुए कहा कि अजीबोगरीब आदतों का प्यारा लगना थोड़ा अजीब है।

यह भी पढ़ें- Esha Deol ने अपने पिता धर्मेंद्र को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- '11 साल की उम्र में मुझे फेंक दिया था'

सोभिता को नहीं आता खाना बनाना

इसी इंटरव्यू में जब कपल से पूछा गया कि कौन बेहतर खाना बनाता है, तो चैय ने जवाब दिया कि दोनों में से कोई भी बेहतर खाना नहीं बनाता। इस पर सोभिता ने रिएक्शन देते हुए कहा कि हर रात वह उनके लिए हॉट चॉकलेट बनाती हैं। चैतन्य ने जवाब दिया, "यह खाना पकाने के प्रोसेस में नहीं आता है। हॉट चॉकलेट, कॉफी, ये सब खाना पकाने की कैटेगरी में नहीं आते हैं। यह बेसिक ह्यूमन स्किल हैं जो आपके पास नहीं हैं।" इस पर, सोभिता ने कहा, "आपके तारीफ का बहुत बहुत शुक्रिया"।

यह भी पढ़ें- Amaal Mallik ने अपने परिवार पर डिप्रेशन की ओर धकेलने का लगाया इल्जाम, अब सिंगर की मां का आया रिएक्शन

सोभिता पड़ती हैं बहुत बीमार

जब उनसे पूछा गया कि पार्किंग टिकट सबसे ज्यादा किसे मिल सकता है, तो चैय ने कहा कि टिकट उन्हें ही मिलेगा, क्योंकि शोभिता गाड़ी नहीं चलाती हैं। बीमार होने पर कौन ज्यादा ड्रमैटिक हो जाता है, इस सवाल पर शोभिता ने जवाब दिया कि वह 'ज्यादा बीमार' हो जाती हैं। हालांकि, चैतन्य ने कहा, "जब आप बीमार होती हैं, तो आप बेहोश हो जाती हैं, गिर जाती हैं।"

यह भी पढ़ें- Dhanashree Verma ने तलाक से पहले बेवफाई और मारपीट पर रिलीज किया गाना, 'गैरों के बिस्तर पर...'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X