X
होम टॉप-लिस्ट

Sikandar OTT Release: सिनेमा के बाद यहां स्ट्रीम होगी Salman Khan और Rashmika Mandanna की फिल्म

Author Sandhya Yadav | Published: Thursday, March 27, 2025, 11:10 AM [IST]

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की आने वाली एक्शन फिल्म "सिकंदर" को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। अब, इस फिल्म के ओटीटी पार्टनर का खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं...


cover image

Table of content

सिकंदर के OTT डेट का ऐलान

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के थिएटर रिलीज डेट के साथ-साथ, दर्शक फिल्म के ऑनलाइन प्लेटफार्म की भी अटकलें लगा रहे थे, के ये फिल्म सिनेमाघरों के बाद कहाँ और किस OTT प्लेटफार्म पर रिलीज होगी, तो अब ये क्लियर हो चूका है। 

सिकंदर में सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। यह फिल्म एक ऐसे नायक की कहानी है, जो मुश्किलों का सामना करते हुए दबे-कुचले लोगों की मदद करता है। उसकी पत्नी के प्रभाव से वह एक निःस्वार्थ व्यक्ति बन जाता है और दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाता है। 

सिकंदर फिल्म स्टारकास्ट

इस फिल्म की घोषणा 10 अप्रैल 2024 को हुई थी और इसकी शूटिंग जून 2024 में मुंबई में शुरू हुई। फिल्म का निर्माण मार्च 2025 में खत्म हुआ। फिल्म में सलमान और रश्मिका के अलावा काजल अग्रवाल, सत्यराज, शर्मन जोशी, और प्रतीक बब्बर भी अहम् रोल में नजर आयेंगें।

इस OTT प्लेटफार्म पर रिलीज होगी सिकंदर

फिल्म के OTT रिलीज की बात की जाये तो, यह सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद मई या जून 2025 तक ऑनलाइन प्लेटफार्म Netflix पर स्ट्रीम की जाएगी। 

इस फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान के द्वारा किए गए दमदार एक्शन, और उनकी और रश्मिका मंदाना के बीच की जुगलबंदी ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा किया है। सिकंदर फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और यह फिल्म बड़े पर्दे के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाने को तैयार है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+