X
होम टॉप-लिस्ट

इन सितारों का बॉलीवुड कनेक्शन होने के बावजूद फ्लॉप रहा करियर

Author Sandhya Yadav | Published: Friday, March 24, 2023, 08:59 PM [IST]

बॉलीवुड में कई सितारें बतौर एक्टर अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा भी है कई बार इंडस्ट्री में अच्छे कनेक्शन होने के बावजूद एक्टर खुद को स्थापित नहीं कर पातें, ऐसे तमाम उदहारण हैं, स्टारकिड्स होने के बाद भी जरूरी नहीं के उनका करियर भी उनके माता-पिता की तरह दौड़ पड़े। आज हम आपको ऐसे ही सितारों के बारें में बताने जा रहें हैं...


cover image

Table of content

जायेद खन्ना
1

मैं हूं न और मिशन इस्तांबुल जैसी फिल्मों में दिखने के बावजूद एक्टर, दर्शकों के दिल में जगह बना पाने में नाकाम रहें। ऐसी अफवाहें हैं इनके पिता संजय खान इन्हे अपने होम प्रोडक्शन से एक बार फिर लॉन्च करेंगे।

फरदीन खान
2

एक्टर डायरेक्टर रहे फिरोज खान के बेटे फरदीन खान कुछ फिल्मों को छोड़ कर सिनेमा की दुनिया में अपनी कभी न मिटने वाली छाप छोड़ने में नाकाम रहें।

सिकंदर खेर
3

लोकप्रिय सेलेब्रिटी अनुपम खेर और किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर को तो कोई जानता तक नहीं है, इतने फेमस सेलेब्रिटी के बेटे होने के बावजूद सिकंदर अपने माता पिता के पद चिन्हों पर चल पाने में नाकाम रहें।

जैकी भगनानी
4

प्रोड्यूसर वाशु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी को उनकी कुछ फिल्म फालतू और यंगिस्तान के लिए थोड़ा बहुत महत्व दिया जाता है, यह कहा जा सकता है, इनकी फिल्मों में इनके कनेक्शन ने ही हेल्प की है, बाकी यह बतौर एक्टर खुद को साबित न कर सकें।

हरमन बावेजा
5

जाने माने डायरेक्टर हैरी बावेजा के बेटे की भी एक्टिंग कुछ ज्यादा कमाल न कर सकी, फिल्म लव स्टोरी 2050 में ज्यादातर लोग इस फिल्म के नाम पर प्रियंका चोपड़ा को ही याद करते हैं।

महाक्षय चक्रवर्ती
6

लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती  बेटा महाअक्षय चक्रवर्ती का भी करियर बॉलीवुड में कुछ खास नहीं चल सका। इतना कनेक्शन होने के बावजूद उनकी एक्टिंग पब्लिक को बिलकुल भी रास नही आयी।

अध्यन सुमन
7

अध्यन सुमन को लोग सबसे ज्यादा शेखर सुमन के बेटे और कंगना रनौत के एक्स के तौर पर जानते हैं। इन्होंने मुट्ठी भर ही फिल्में की हैं, जिसके नाम भी कोई नही जानता और न ही यह बतौर एक्टर किसी को भी याद हैं।

उदय चोपड़ा
8

चोपड़ा खानदान से नाम जुड़ा होने के बावजूद उदय चोपड़ा, बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ज्यादा नाम नही कमा सके, एक एक्टर के रूप में उदय ने एक के बाद एक फ्लॉप दिया और आखिर में एक्टर ने बाद में एक्टिंग में अपना हथियार डाल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+