X
होम टॉप-लिस्ट

बॉलीवुड के खलनायक की आगामी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करेंगीं धमाका

Author Sandhya Yadav | Published: Thursday, May 9, 2024, 04:00 PM [IST]

संजय दत्त बॉलीवुड के उन दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं जिनकी फैन फॉलोइंग काफी मजबूत है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और आने वाले समय में भी उनकी झोली में कई धमाकेदार प्रोजेक्ट हैं। आइए उनकी कुछ आगामी फिल्मों पर नज़र डालते हैं...


cover image

Table of content

मास्टर-ब्लास्टर

आने वाली फिल्म "मास्टर-ब्लास्टर" में संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ का सामना होगा, जो फिल्म के महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। इस उत्कृष्ट निर्देशक फिरोज नाडियाडवाला के द्वारा निर्मित फिल्म धमाल मचाने के लिए तैयार है।

बाप

संजय दत्त की आगामी फिल्म 'बाप' के लिए भी लोग उत्साहित हैं।  इस फिल्म के ऐलान के बाद से ही, दर्शक इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। संजय दत्त के साथ इस फिल्म मे जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। 

वेलकम टू द जंगल

'वेलकम टू द जंगल' साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसकी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त अपने शानदार कॉमेडी से दर्शकों को हसानें के लिए तैयार हैं।

घुड़चढ़ी

संजय दत्त की फिल्म 'घुड़चढ़ी' का अनौपचारिक ऐलान काफी पहले हो चुका था। लेकिन अभी तक इस फिल्म की रिलीज तिथि की कोई घोषणा नहीं हुई है। 'घुड़चढ़ी' में रवीना टंडन और पार्थ समथान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

केडी - द डेविल

"केडी - द डेविल" एक शानदार एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें ध्रुव सरजा और संजय दत्त की शानदार अभिनय देखने को मिलने वाला है। फिल्म में शानदार एक्शन सीक्वेंस और रोमांचक कहानी भी है। कन्नड़ भाषा के साथ साथ यह फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी। 

द गुड महाराज

इस फिल्म में संजय दत्त नवानगर के महाराजा जाम साहब, दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जड़ेजा की मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत और पोलैंड के बीच हुए ऐतिहासिक संबंधों पर आधारित है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे महाराजा जाम साहब ने पोलिश शरणार्थियों को शरण दी थी और उन्हें नाजियों से बचाने में मदद की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+