X
होम टॉप-लिस्ट

AC के बिना भी ठंडा! जानें कुमार विश्वास के घर का राज

Author Sandhya Yadav | Published: Friday, April 11, 2025, 01:03 PM [IST]

मशहूर हिंदी कवि कुमार विश्वास सिर्फ अपनी कविताओं के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अनोखे घर के लिए भी जाने जाते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने एक ऐसा घर बनवाया है, जो बिना भी बेहद AC के भी ठंडा रहता है...


cover image
कुमार विश्वास का खास घर

यह खास घर उत्तर प्रदेश के पिलखुवा में बना है, जिसे उन्होंने 'केवी कुटीर' नाम दिया है। यह घर शहरी भीड़-भाड़ से दूर, प्राकृतिक वातावरण के बीच स्थित है, जहाँ शांति और हरियाली मन को सुकून देती है।

प्राकृतिक चीजों से तैयार किया गया है घर

सबसे खास बात यह है कि यह घर सामान्य सीमेंट और रोड़ी से नहीं बना है। इसे पूरी तरह प्राकृतिक चीजों से तैयार किया गया है। इसमें पीली मिट्टी, गोबर, रेत, दालों की चूनी, चूना, आंवला, लिसोढ़ा और गूलर जैसे पारंपरिक और देसी सामानों का उपयोग हुआ है।

इसलिए ठंडा रहता है घर

कुमार विश्वास ने बताया कि इस घर में रत्ती भर भी सीमेंट नहीं डाला गया। इसी वजह से यह घर गर्मी के मौसम में भी ठंडा रहता है और इसमें रहने वालों को AC या कूलर की जरूरत नहीं होती।

मिसाल है केवी कुटीर

केवी कुटीर आज के समय में एक मिसाल है कि प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर भी आरामदायक और सुंदर घर बनाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+