X
होम टॉप-लिस्ट

टेलीविजन पर धमाल मचा चुकी है बिहार में जन्मी ये एक्ट्रेस

Author Sandhya Yadav | Published: Tuesday, March 26, 2024, 07:26 PM [IST]

क्या आप जानना चाहते हैं कि कौन हैं ये बिहार की अभिनेत्रियां जो टेलीविजन इंडस्ट्री में तहलका मचा चुकी हैं? आइए, इन सफल अभिनेत्रियों की कहानियों के बारे में जानें और देखें कि टेलीविजन की दुनिया में उनके लिए आगे क्या है। बता दें सृति झा से लेकर रतन राजपूत तक, बिहार की कई अभिनेत्रियां अपनी प्रतिभा और आकर्षण से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं।


cover image

Table of content

रतन राजपूत

रतन राजपूत एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 20 अप्रैल 1987 को पटना, बिहार में हुआ था। उन्होंने 2006 में टीवी सीरियल 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। रतन राजपूत को कई लोकप्रिय टीवी सीरियलों में उनके काम के लिए जाना जाता है, उन्होंने कई रियलिटी शो में भी भाग लिया है।

 

छवि पांडे

छवि पांडे एक बहुमुखी प्रतिभा वाली कलाकार हैं जो टेलीविजन, फिल्म और गायन में सक्रिय हैं। उन्हें 'तेरी मेरी लव स्टोरी', एक बूँद इश्क, 'ये है आशिकी' और 'अनुपमा' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में उनके काम के लिए जाना जाता है। बता दें एक्ट्रेस का 18 जुलाई 1994 को पटना, बिहार में हुआ था। छवि पांडे निश्चित रूप से एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं जिन्होंने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है। 

 

श्वेता बासु प्रसाद

श्वेता बासु प्रसाद एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्मों, टेलीविजन और वेब श्रृंखलाओं में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म 11 जनवरी 1991 को जमशेदपुर, (जो पहले बिहार में था) भारत में हुआ था। उन्होंने 1998 में फिल्म "मकड़ी" से एक बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। 

 

स्रिति झा

कुमकुम भाग्य में 'प्रज्ञा अभिषेक मेहरा' और कुंडली भाग्य में 'प्रज्ञा अरोड़ा' की भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली, सृति झा एक भारतीय टेलीविजन की एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, एक्ट्रेस ने साल 2007 में टीवी धारावाहिक धूम मचाओ धूम से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। टीवी शो के अलावा अभिनेत्री ने कई रियलिटी शो में भी भाग लिया है। झा को उनके अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं।

 

ऋचा सोनी

ऋचा सोनी एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2009 में टीवी सीरियल 'रिश्तों से बंधी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। बता दें एक्ट्रेस का जन्म 8 जुलाई 1985 को मुजफ्फरपुर, बिहार में हुआ था। अभिनेत्री को कई लोकप्रिय टीवी सीरियलों काम और रियलिटी शो का हिस्सा बनी है। सोनी अपनी खूबसूरती और अभिनय कौशल के लिए जानी जाती हैं। उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है, जिनमें 'इंडियन टेली अवार्ड्स' और 'गोल्डन पेटल अवार्ड्स' शामिल हैं। 

 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+