Alia Bhatt To parineeti chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस हमेशा ही अपने स्टाइल और अपनी खूबसूरती के लिए सुर्खियों में रहती हैं। बात की जाए इनकी शादियों की तो आज कल के चलन को देखते हुए इन अभिनेत्रियों की शादी भी बहुत ही धूम-धाम से होती है। लेकिन सिनेमाजगत में कुछ पॉपुलर एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने अपनी शादी में लाल रंग का जोड़ा ना पहनकर सबको चौंका दिया। सोशल मीडिया पर इन एक्ट्रेसेस का जोड़े को देखकर चौकें जरुर परंतु इन्होंने अपनी शादी के जोड़े को बहुत ही अलग कलर में रखा और उसमें खूबसूरत भी लगी।