X
होम टॉप-लिस्ट

हिना खान और श्वेता तिवारी: कौन है सबसे अमीर टीवी अभिनेत्री? एक नजर उनकी नेट वर्थ पर

Author Sandhya Yadav | Published: Tuesday, April 8, 2025, 08:25 PM [IST]

टीवी की दुनिया में कई मशहूर अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि इनमें से सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन है? आइए जानते हैं हिना खान और श्वेता तिवारी के साथ-साथ कुछ और लोकप्रिय अभिनेत्रियों की संपत्ति के बारे में।


cover image

Table of content

जेनिफर विंगेट

इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है जेनिफर विंगेट का, जिनकी कुल संपत्ति करीब 85 करोड़ रुपये बताई जाती है। जेनिफर ने कई हिट सीरियल्स में काम किया है और उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है।

हिना खान

दूसरे नंबर पर हैं हिना खान, जिनकी संपत्ति लगभग 82 करोड़ रुपये है। हिना ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपनी पहचान बनाई और 'बिग बॉस' में भी नजर आईं। उनकी एक्टिंग और स्टाइल को काफी पसंद किया जाता है।

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी भी टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और उनकी संपत्ति करीब 81 करोड़ रुपये है। श्वेता ने 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में पहचान बनाई और आज भी एक्टिव हैं।

निया शर्मा

निया शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिनकी संपत्ति लगभग 70 करोड़ रुपये है। निया अपनी बोल्ड और स्टाइलिश इमेज के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने कई लोकप्रिय सीरियल्स में काम किया है।

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी की कुल संपत्ति करीब 40 करोड़ रुपये बताई जाती है। दिव्यांका 'ये है मोहब्बतें' जैसे हिट शो में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं और उनकी सादगी लोगों को बहुत पसंद आती है।

श्रद्धा आर्या

श्रद्धा आर्या की संपत्ति लगभग 44 करोड़ रुपये है। श्रद्धा 'कुंडली भाग्य' सीरियल में एक्ट्रेस ने लीड रोल निभाया था और उनकी एक्टिंग को काफी सराहा भी जाता है।

शिवांगी जोशी

आखिर में बात करते हैं शिवांगी जोशी की, जिनकी संपत्ति करीब 37 करोड़ रुपये है। शिवांगी भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मुख्य भूमिका निभाकर काफी लोकप्रिय हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+