X
होम टॉप-लिस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के बारे में जानिए कुछ रोचक बातें

Author Priya Tomar | Published: Thursday, August 17, 2023, 01:24 PM [IST]

Ameesha Patel: बहुचर्चित और सुपरहिट फिल्म गदर 2 की वजह से हर तरफ सुर्खियां बटोरने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक वक्त पर सिनेमा जगत की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल होती थी। फिर अचानक ने कई सारी हिट और फ्लॉप फिल्में देने के बाद अमीषा पटेल का करियर खत्म सा हो गया और अमीषा लाइम लाइट से दूर चली गई। लेकिन वर्तमान समय में अभिषेक के डुबते करियर को सनी देओल की फिल्म गदर 2 का सहारा मिला और अभिनेत्री फिर से सिनेमा जगत में शानदार वापसी कर पाई। तो आज हम आपको अमीषा के बारें में बताएंगे कुछ रोचक बातें, जिनको उनके फैंस जानना चाहते हैं।


cover image

Table of content

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल करियर

अगर हम अमीषा पटेल के करियर को लेकर बात करें तो अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है थी' से बॉलीवुड में धूम मचा दी। उनके अभिनय को भारत ही नहीं विदेशों में भी सराहा गया। इसके बाद दूसरी फिल्म 'गदर' आई तो वह भी बॉलीवुड की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म दी। लेकिन, इन 2 फिल्म के बाद उन्हें एक हिट देने के लिए काफी सालों का इंतजार करना पड़ा।


अपनी पहली दो फिल्मों से बॉलीवुड को मिली इस नई स्टार की बदकिस्मती ही कहेंगे कि पहली दो सुपरहिट फिल्मों के बाद इस अदाकारा को हिट फिल्म देने के लिए 7 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद अमीषा पटेल लाइमलाइट से दूर चली गई और फिर उनको फिल्मों में काम मिलना भी बंद हो गया।


दो शानदार फिल्मों के बाद अमीषा पटेल को एक के बाद एक कई फिल्मों के ऑफर मिले और लगातार उनकी फिल्में रिलीज होती रहीं, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। हमेशा की एक-दो नहीं बल्कि लगातार 20 फिल्में फ्लॉप और डिजास्टर साबित हुई। उनकी फ्लॉप फिल्मों में 'क्रांति', 'आप मुझे अच्छे लगने लगे', 'यह है जलवा', 'परवाना', वादा, 'मंगल पांडे-द राइजिंग', 'थोड़ा प्यार, थोड़ा मैजिक' जैसी फिल्में शामिल है।


सिनेमाजगत से दूरियां बना चुकी अमीषा पटेल की किस्मत एक दिन अचानक बदल गई जब उनको गदर 2 का ऑफर आया। 'गदर 2' फिल्म रिलीज हो चुकी है और एक बार फिर सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस फिल्म ने ना सिर्फ सनी देओल बल्कि अमीषा पटेल को भी एक नए मुकाम पर पहुंचाने की तैयारी कर ली है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि हमेशा पटेल आने वाले समय में और कई फिल्में साइन करेंगी और दर्शकों को उनका अभिनय देखने को मिलेगा।

अमीषा पटेल की पर्सनल लाइफ

अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, Rendezvous with Simi Garewal नाम के चैट शो में अमीषा पटेल ने अपनी मां के साथ शिरकत की थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि उनका एक बॉयफ्रेंड था, जिसे वो इंडस्ट्री में आने से पहले मिली थीं। वो बॉलीवुड इंडस्ट्री से नहीं था। एक्ट्रेस उससे शादी भी करने वाली थी। 


यही नहीं एक्ट्रेस के परिवार वालों को भी वो लड़का पसंद था, लेकिन उनकी शादी उससे नहीं हो सकी। इसके पीछे क्या वजह रही ये भी अमीषा ने बताया था।  वैसे बॉयफ्रेंड ही नहीं अमीषा पटेल के पिता और परिवार वाले भी उनके फिल्मों में काम करने के खिलाफ थे। वो चाहते थे कि वो फैमिली बिजनेस में हाथ बटाएं, लेकिन उन्होंने जिद कर के फिल्मों में आने का फैसला किया। 


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमीषा पटेल का करियर उनके एक चर्चित अफेयर के कारण चौपट हुआ था। अमीषा पटेल का एक समय फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के साथ चर्चित अफेयर था। कहते हैं यह दोनों पूरे 5 सालों तक सीरियस अफेयर में थे और साल 2008 में आई विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 1920 के आसपास इनका ब्रेकअप हो गया था। खैर फिलहाल तो अमीषा पटेल सिंगल हैं और अपने परिवार से दूर अकेली ही रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+