X
होम टॉप-लिस्ट

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​से नताशा स्तांकोविक और हार्दिक पांड्या बॉलीवुड हस्तियां और उनकी रोमांटिक प्रेम कहानियां

Author Sandhya Yadav | Updated: Monday, February 27, 2023, 02:26 PM [IST]

बॉलीवुड कई ऐसे कपल हुए हैं, जिन्होनें अपने प्यार को उनके खूबसूरत अंजाम तक पहुंचाया है, इन कपल को पहले एक दूसरे से प्यार हुआ, फिर इन्होनें एक-दूजे से शादी की, और आज भी ये कपल साथ में अपनी प्यार भरी जिंदगी बिता रहें हैं। आज हम आपको बी-टाउन के ऐसे ही कपल के बारे में बताने जा रहें हैं, जिनका प्यार शिद्दत वाला है...


cover image
सिद्धार्थ मल्होत्रा
1

'चुप माहि चुप है राँझा' इस गानें के बोल की तरह ही कियारा और सिद्धार्थ ने भी अपने रिलेशन को लेकर चुप्पी साधी , लेकिन कहते हैं प्यार छुपाने से कहाँ छुपता है। कियारा के मुँह से सिद्धार्थ का नाम हर जगह सुनते-सुनते लोगों को का यह कन्फर्म हो गया के दोनों के बीच जबरदस्त खिचड़ी पक रही है। कपिल शर्मा का शो हो या कॉफी विथ करन, हर जगह इस कपल ने अपने प्यार का हिंट दे ही दिया। बता दें फिल्म में शेरशाह से दोनों करीब आयें, और हाल ही में दोनों ने राजिस्थान में ग्रैंड शादी की। 

रणबीर कपूर
2

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर: आलिया से पहले रणबीर ने कई एक्ट्रेस को डेट किया था, लेकिन जब रणबीर, आलिया से मिले तो यह रिश्ता इतना लम्बा चला के दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी कर ली, और अब उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम राहा है। बता दें ये कपल एक-दूसरे के नजदीक, फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के साथ आयें, इस फिल्म की शूटिंग इन दोनों के रिश्ते की ही तरह काफी लम्बी चली। आलिया को रणबीर ने बिलकुल फिल्मी स्टाइल में प्रपोज भी किया था।  

हार्दिक पांड्या
3

नताशा स्तांकोविक और हार्दिक पांड्या: ये सभी को पता था के हार्दिक, एक्ट्रेस नताशा को डेट कर रहें है, लेकिन इनके फैंस को शॉक तब लगा जब, नताशा प्रेग्नेंट हो गयी। हार्दिक का नताशा के प्रति प्यार इतना सच्चा था, इन दोनों ने अचानक से ही शादी कर ली, और अब दोनों एक बेटे के माता पिता बन चुके हैं। इस कपल की शादी, इतनी ग्रैंड तो नहीं हुई थी, लेकिन बीते वैलेंटाइन डे पर इन दोनों ने फिर से एक ग्रैंड शादी रचाई। 

रणवीर सिंह
4

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पहले, एक्टर रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थीं, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया और बाद में दीपिका की जिंदगी में रणवीर ने एंट्री मारी, जी हाँ संजय लीला भंसाली की सबसे ज्यादा पसंदीदा जोड़ी ने एक के बाद एक हिट फिल्में दी, दोनों का बड़े परदे पर दिखने वाला प्यार सच्चाई में बदल गया, जिसके बाद दोनों ने एक बेहद खूबसूरत रॉयल शादी की। 

विराट कोहली
5

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली: अनुष्का और विराट की डेटिंग की खबर काफी लम्बे समय से चल रही थी, जब भी विराट का कोई इम्पोर्टेन्ट मैच होता अनुष्का उनका उत्साह बढ़ाने जरूर उस मैच में पहुँचती थी, हालांकि कुछ समय के बाद इन दोनों की ब्रेक-अप की ख़बरें मिडिया में चली, इन सबके बावजूद इस कपल ने आगे बढ़ते हुए, एक दूसरे के साथ एक ग्रैंड शादी की, और अब उनकी एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम वामिका है। 

विक्की कौशल
6

कटरीना कैफ और विक्की कौशल: विक्की कौशल का पहले से ही क्लियर था के वह अभिनेत्री कैट को बेहद पसंद करते थे, लेकिन कैट, कब विक्की को दिल दे बैठीं, यह शायद ही किसी को पता हो। 'कटरीना कैफ' जो की विक्की से पहले ही इंडस्ट्री में अपना नाम बना चुकी थीं, और एक बड़े मुकाम पर थी, लेकिन फिल्म उरी में विक्की को देख, कैट काफी ज्यादा इम्प्रेस हुयीं और कुछ ही दिनों में दोनों के बीच प्यार हो गया, और जल्द ही दोनों ने एक रॉयल ग्रैंड स्टाइल में शादी कर ली।  

राज कुमार राव
7

पत्रलेखा और राजकुमार राव: फिल्म सिटीलाइट में साथ दिखें राजकुमार राव और पत्रलेखा की इस जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया है। लेकिन क्या पता था यह जोड़ी हमेशा के लिए एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो जाएगी। साल 2010 से, इस कपल ने एक दूजे के साथ, 10 सालों का एक लम्बा सफर तय किया और साल 2021 में शादी के बंधन में बंध गए। हाल ही एक्टर राजकुमार ने एक अपनी वाइफ के साथ एक पोस्ट में यह लिखा के 'हर बार बस तुम ही मिलना' और इतना काफी है, इनके प्यार को दर्शाने के लिए। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+