X
होम टॉप-लिस्ट

अमिताभ से लेकर माधुरी: दिवाली के पटाखों से खुद को ही जला बैठे थे ये सितारे, अब रहते हैं पटाखों से दूर

Author Sandhya Yadav | Updated: Thursday, October 31, 2024, 10:56 PM [IST]

दिवाली का त्योहार रोशनी, मिठाई और पटाखों का त्योहार है। अधिकतर लोगों के लिए दिवाली का असली मजा तभी आता है जब आसमान में रंग-बिरंगे पटाखे फूटते हैं। लोग दिवाली आने से महीनों पहले ही पटाखे खरीदने की तैयारी में लग जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पटाखों से इतना डरते हैं कि वे दिवाली के दिन घर से बाहर निकलना भी पसंद नहीं करते?


cover image

Table of content

अमिताभ बच्‍चन

फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन के हाथ में पटाखा फट गया। इस हादसे से उन्हें चोट आई, लेकिन उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग को नहीं रोका। इसका रिजल्ट ये रहा है के अब एक्टर ज्यादातर पटाखों से दूर ही रहते हैं। 

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अस्थमा की बीमारी के कारण पटाखे नहीं जला पाती हैं। पटाखों के धुएं से उनकी सांस फूलने लगती है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। इसी वजह से प्रियंका चोपड़ा को पटाखों से डर लगता है। 

रानी चटर्जी

कुछ साल पहले भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अनार जला रही थीं, तभी अचानक उनका अनार फट गया। इस हादसे के कारण रानी चटर्जी को थोड़ी सी जल गयी, और तभी से वह पटाखों से दूरी बनाये हुए हैं।  

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित ने बचपन में पटाखों से अपने बाल जला लिए थे। इस हादसे के कारण उन्हें महीनों तक गंजा रहना पड़ा। माधुरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस घटना के बाद से उन्होंने दिवाली पर घर में रहना शुरू कर दिया। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+