X
होम टॉप-लिस्ट

करोड़ो की कमाई करने के बाद भी किराए के घरों में रहते हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं

Author Sandhya Yadav | Published: Tuesday, March 25, 2025, 08:01 PM [IST]

बॉलीवुड में कुछ ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से करोड़ों की कमाई की है, लेकिन फिर भी वे किराए के घरों में रहते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में, जिनकी कमाई करोड़ों की है, फिर भी वह लाखो करोड़ों रुपये देकर किराये के घर में रहना पसंद करते हैं...


cover image

Table of content

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित पिछले लंबे वक्त से मुंबई के वर्ली इलाके में किराए के घर में रह रही हैं। इस घर का किराया हर महीने 12.5 लाख रुपए है। माधुरी इस घर में अपने परिवार के साथ रहती हैं और काफी समय से यही उनका ठिकाना है।

जैकलीन फर्नांडीज

प्रियंका चोपड़ा के जुहू में स्थित आलीशान अपार्टमेंट में जैकलीन फर्नांडिस रह रही हैं। प्रियंका के अमेरिका शिफ्ट होने के बाद से यह अपार्टमेंट खाली पड़ा था, और अब जैकलीन इसमें किराए पर रह रही हैं। हालांकि, किराए की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

कृति सेनन

कृति सेनन फिलहाल मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के डुप्लेक्स फ्लैट में रह रही हैं। इस घर का किराया हर महीने 10 लाख रुपए है, और इसके साथ ही कृति ने 60 लाख की सिक्यूरिटी भी जमा की है।

नुसरत भरुचा

नुसरत भरुचा फिलहाल फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के फ्लैट में रह रही हैं, जो मिठीबाई कॉलेज के पास स्थित है। यह फ्लैट पूरी तरह से फर्निश्ड है और इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन किराए के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी मुंबई में अपने भाई के साथ एक किराए के घर में रहती हैं। इस घर का किराया काफी ज्यादा है, लेकिन वह इस जीवनशैली में काफी खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+