Bigg Boss 17: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 का आगाज हो चुका है। शो में कई सारे धमाकेदार और दिलचस्प सदस्यों की एंट्री भी चुकी है। सोशल मीडिया पर अभी से ही शो को लेकर कई सारे मजेदार मीम्स और ट्रेंड शुरु हो गए हैं, फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों को सपोर्ट करने लगे हैं। ऐसे में इस बार इस नए सीजन में फेमस यूट्यूबर 'तहलका भाई' के नाम से मशहूर सनी आर्य की भी पहुंचे हैं। पत्नी की वजह से फेमस सनी आर्य ने भी सलमान खान के शो में अपनी खास उपस्थिति दर्ज कराई है। सनी इसको लेकर अब लगातर चर्चा में बने हुए हैं। तो आज हम आपको सनी आर्य के बारें में बतातें हैं बहुत कुछ, उनकी कहानी से लेकर नेटवर्थ तक सब।