X
होम टॉप-लिस्ट

सुशांत सिंह राजपूत की सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड फिल्में

Author Sandhya Yadav | Updated: Tuesday, June 14, 2022, 11:20 AM [IST]

सुशांत सिंह राजपूत को 'एमएस धोनी' में उनकी भूमिका के लिए, बेहतर रूप से जाना जाता है। उन्होंने फिल्म काई पो चे! से बॉलीवुड में कदम रखा और आखिरी बार, फिल्म छिछोरे में नजर आए। यहां हमने सुशांत सिंह राजपूत की सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड फिल्मों को सूचीबद्ध किया है, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए...


cover image

Table of content

Video Thumbnail

एम.एस. धोनी

एम.एस. धोनी की कहानी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में धोनी के किरदार में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आये थे। यह फिल्म कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध धोनी की सभी अनसुनी कहानियों को पर्दे पर दिखाती है। इस फिल्म के साथ सुशांत, लोगों के चहिते बन गए थे।

Video Thumbnail

काई पो चे

काई पो चे वर्ष 2013 में आई एक ड्रामा है, जिसका निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। यह फिल्म चेतन भगत के नावेल 3 मिस्टेक्स ऑफ़ माय लाइफ पर आधारित है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत भी नज़र आये थे, इसी फिल्म के साथ सुशांत ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुवात की थी। 

Video Thumbnail

डिटेक्टिव ब्‍योमकेश बक्‍शी

फिल्‍म डिटेक्टिव ब्‍योमकेश बख्‍शी भारत के पहले जासूस के कारनामे पर आधारित कहानी है जिसे बंगाल के बेस्‍टसेलर लेखक शरादिंदो बंधोपध्‍याय ने बनाया हैा इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में नज़र आएं थे। ब्‍योमकेश बख्‍शी के रूप में उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी प्रशंसा मिली। 

Video Thumbnail

शुद्ध देसी रोमांस

शुद्ध देसी रोमांस वर्ष 2013 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन मनीष शर्मा और निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है।  फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, परणीती चोपड़ा , वाणी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इस फिल्म में सुशांत रघुराम नाम के किरदार में थे। ये फिल्म दर्शकों का काफी रोमांचित करती है। 

Video Thumbnail

सोनचिड़िया

सोनचिड़िया साल 2019 में रिलीज़ हुई एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा है, जिसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ मनोज वाजपेयी और आशुतोष राणा भी नज़र आये थे। फिल्म में सुशांत ने बेहद बेहतरीन अभिनय किया है, जिसमे वह चम्बल जांगले के डैकत बने है। 

Video Thumbnail

छिछोरे

छिछोरे एक बॉलीवुड रोमांस कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया हैं। ये फिल्म सुशांत सिंह राजपूत की आखरी फिल्म साबित हुई। सुशांत की ये फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+