ये रिश्ता क्या कहलाता है: मुश्किल में भाभी मां...साथ देगी अक्षरा?
[टेलीविजन] ये रिश्ता क्या कहलाता है में भाभी मां एक बड़ी मुश्किल में फंसने वाली है और उनकी मदद करेगी हमारी सुपरमैन बहू अक्षरा। फिलहाल सीरियल में दद्दाजी की फैक्टरी का उद्घाटन है और अक्षरा को उनके बच्चे ज़बर्दस्ती लेकर जाते हैं। हालांकि वहां जाने के लिए भाभी मां बिल्कुल तैयार नहीं है।
अक्षरा भाभी मां को समझाती है कि वो अपने मन से नहीं जा रही हैं पर उनकी दलील नहीं सुनी जाती। वहीं समारोह ने नक्ष और नायरा अक्षरा को दद्दाजी के फोटो पर माला चढ़ाने को कहेंगे जिस पर भाभी मां अपना विरोध जताएंगी।
[मिलिए एक नहीं दो नहीं 6 अक्षरा से !]
और आखिरकार नक्ष और नायरा के सामने वो राज़ खुलेगा जो राज़ था ही नहीं कभी। लेकिन रात में नक्ष भाभी मां के पैर दबाएगा और उन्हें रिप्लेस कर देंगी अक्षरा। पर भाभी मां ये बात नहीं जान पाएंगी। आगे इस सीरियल में कुछ होगा या यूं ही सब कुछ चलता रहेगा जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications
