एक ही सीरियल में सात रोमांस कर चुकी हैं ये एक्ट्रेस!
[टेलीविजन] बताइये भला सीरियल की टीआरपी बढ़ाने के लिए क्या क्या करना पड़ता है। ज़ीटीवी के सीरियल कुबूल है कि सनम यानि कि सुरभि ज्योति को भी सीरियल की टीआरपी के लिए इस एक सीरियल में सात बार रोमांस कर चुकी है। दो बार उनके लीड चेंज हुए और फिर उनका डबल रोल।
एक वेबसाईट को दिए इंटरव्यू में सुरभि ने बताया कि अब तक वो इस सीरियल में सात लोगों से रोमांस कर चुकी हैं। उन्हें हर बार किसी नए को स्टार के साथ केमिस्ट्री बनाने में बड़ी दिक्कत होती है। पर सीरियल है और काम है तो करना ही है।
[TV की ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित के साथ शेयर करती हैं Birthday]
सुरभि ने ये भी कहा कि जब भी वो सेट पर पहुंचती है कोई ना कोई नया सरप्राइज़ उनका इंतज़ार कर रहा होता है। वो अपनी टीम को सेल्यूट करती हैं जो इतना कॉम्पिटीशन के बाद भी रोज़ कुछ ना कुछ नया करती रहती है।
[ज़ी टीवी की फेवरिट बहू ने झलक के लिए छोड़ा अपना शो?]
सुरभि ने कुबूल है में करण सिंह ग्रोवर के साथ रोमांस करने के साथ ही दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली थी। इसके बाद करण सिंह ग्रोवर को रिप्लेस करके राकेश वशिष्ठ को लाया गया। लीप के बाद आहिल का किरदार करणवीर बोहरा निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












