ये रिश्ता क्या कहलाता है: दद्दाजी की मौत नैतिक-अक्षरा की राष्ट्रीय समस्या है!
[टेलीविजन] स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में सबका ऊपर का माला खाली है। मतलब दद्दाजी की मौत इस घर की राष्ट्रीय समस्या बन चुकी है और उसे सुलझाने के लिए सीआईडी को बुला लेना चाहिए। एक सिंपल सी बात है जो अक्षरा नैतिक को भाभी मां को समझानी है पर उसे च्यूईंग गम की तरह खींचे ही जा रहे हैं।
वहीं अक्षरा नैतिक का एक बार फिर गृह प्रवेश हो चुका है सिंघानिया हाउस में। अब तक तो अक्षरा को कलश के साथ फुटबॉल खेलने की प्रैक्टिस हो चुकी होगी। वो फिर वापस घर में आती हैं, सोफा, कुशन, परदा, सीढ़ी वगैरह छूकर फील करती हैं।
[ये है मोहब्बतें: इस स्टार ने छोड़ दिया शो, इशिता हुईं इमोशनल]
इधर वर्षा और जसमीता का देवरानी जेठानी एंगिल काफी ज़्यादा दिलचस्प है। दोनों को ही एक दूसरे के काम से प्रॉब्लम है और कहानी में यही एक ट्रैक है जो कायदे से चल रहा है। आने वाले एपिसोड्स में अक्षरा और नैतिक भाभी मां को दद्दाजी की मौत से जुड़ा वो राज़ बता पाएंगे या नहीं! UFFF!
[मिलिए एक नहीं दो नहीं 6 अक्षरा से !]


Click it and Unblock the Notifications
