Tv के साथ साथ फिल्मों से भी अच्छे पैसे कमाते हैं ये एक्टर!
[बॉलीवुड न्यूज] फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' 8 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में सनी लियोन एक बार फिर अपने सेक्सी अंदाज में नजर आने वाली हैं, जबकि उनका साथ देगें राम कपूर। जी हां, राम कपूर, जो टीवी और फिल्मों के एक मशहूर एक्टर हैं।

टेलीविजन पर पॉपुलैरिटी पाने के बाद राम कपूर ने फिल्मों की ओर भी रूख किया और यहां भी उन्हें लोगों का प्यार हासिल हुआ। राम कपूर को हम स्टूडेंट ऑफ दि ईयर, उड़ान, मेरे डैड की मारूति जैसी फिल्मों में देखा है।
Do You Know: इतने बिजी हैं ये एक्टर..कार में ही सोते हैं
बहरहाल, टीवी और फिल्मों में काम करने वाले राम कपूर का कहना है कि उन्होंने दोनों की मीडियम के बीच संतुलन बना रखा है। राम कपूर का कहना है कि 'फिल्मों की तुलना में टीवी पर अच्छा पैसा मिलता है, लेकिन मैं भाग्यशाली हूं कि मैं अब एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गया हूं, जहां मुझे टीवी और फिल्मों दोनों से अच्छा पैसा मिल रहा है।'
बता दें, राम कपूर सनी के साथ एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











