ये रिश्ता क्या कहलाता है: कौन दे रहा है नक्ष को इतनी चॉकलेट्स?
[टेलीविजन] ये रिश्ता क्या कहलाता है के नक्ष यानि कि रोहन मेहरा आज कल चॉकलेटी हो गए हैं। भाई इतनी चॉकलेट मिलने के बाद कोई भी होगा। हुआ यूं कि नक्ष पहुंचे एक मॉल जहां कुछ आंटियों ने उन्हें देखा और फिर अक्षरा तो इस देश की हर आंटी की फेवरिट है तो फिर उसके बेटे से पहली बार मिलने पर खाली हाथ कैसे जाने देतीं।
तो बस इसीलिए रोहन को मिली ढेर सारी चॉकलेट्स और इतनी सारी फैन फॉलोइंग देख वो फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं उनकी खुशी का एक और कारण है और वो है अपना पहला नॉमिनेशन। उन्हें स्टार परिवार अवार्ड में नॉमिनेट किया गया है।
[मिलिए एक नहीं दो नहीं 6 अक्षरा से !]
रोहन का कहना है कि इतना सारा प्यार और अपनापन उन्हें और अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करता है और वो अच्छा काम करते रहेंगे जिससे कि दर्शकों का प्यार उन्हें मिलता रहे।
[ये है मोहब्बतें: इस स्टार ने छोड़ दिया शो, इशिता हुईं इमोशनल]


Click it and Unblock the Notifications
