Really: नच बलिए के सेट पर उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना ने कर ली सगाई
[टेलीविजन] बिग बॉस के जरिए पास आए करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल अब अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करना चाहते हैं। जी हां, अपने रिश्ते पर मोहर लगाते हुए उपेन और करिश्मा ने इंगेजमेंट कर ली है। यह बात अलग है कि उन्होंने अपने इस खास मौके के लिए 'नच बलिए' का सेट चुना।
'नच बलिए-7' में कंट्रोवर्शिल कंटेस्टेंट रहे उपेन और करिश्मा जल्द ही शो में सगाई करते नजर आएंगे। अपना परर्फोमेंस खत्म करने के बाद उपेन अपने घुटनों पर जाकर करिश्मा को प्रोपोज करेंगे और करिश्मा उन्हें हां कहेगी। फिर दोनों एक-दूसरे रिंग पहनाएंगे।
बहरहाल, इस खबर से कोई खुश हो न हो, उपेन-करिश्मा के फैंस बहुत खुश होने वाले हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसा भी अंदाजा लगा रहे हैं कि यह सब करिश्मा और उपेन का शो के लिए ड्रामा जैसा होगा। लोग इसे पॉपुलैरिटी पाने की तरकीब बता रहे हैं।
गुत्थी ने खोले कपिल शर्मा के SECRETS..
बता दें, शो में भी कई कंटेस्टेंट करिश्मा- उपेन पर चीटिंग का लगा चुके हैं। वैसे अब करिश्मा- उपेन की सगाई की खबरें कितनी सच्ची हैं और कितनी गलत, यह तो पता नहीं, लेकिन इससे नच बलिए की टीआरपी पर जरूर फर्क दिखेगा..
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications
